
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 20 जून को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 810 रुपए बढ़कर 73,250 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 72,440 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 94,000 रुपए में बिक रही है।
इस साल सोने के दाम 9380 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 21,840 रुपए बढ़ चुकी है। कल भी चांदी 1,500 रुपए बढ़ी थी।
महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए है।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,250 रुपए है।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,250 रुपए है।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,970 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,300 रुपए है।