झिलमिल नदी में डूबे दो बच्चों की मौत,कांग्रेस ने परिजनों को सहायता की मांग की
भिण्ड । चिटावली गांव की क्षिलमिल नदी में शुक्रवार को डूबने से दो बच्चों की दुखद मौत हो गई। दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल भिण्ड में कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल सहित कांग्रेसजन जिला अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
कांग्रेस नेताओं ने शासन- प्रशासन से मांग की कि मृत बच्चों के परिजनों को नियमानुसार तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके।
इस दौरान रामहर्ष सिंह कुशवाह,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,बृजेंद्र सिंह कुशवाह,चंद्रभान सिंह राजावत,संदीप बघेल, विकास नरवरिया सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0