जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने किया ग्राम बरहद का भ्रमण
ग्राम बरहद के शास.उ.मा.वि., मिडिल और प्राइमरी स्कूल का किया निरीक्षण
भिण्ड l जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने आज विकासखंड मेहगांव के ग्राम बरहद का भ्रमण कर ग्रामवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं।
उन्होंने तहसीलदार से ग्रामवासियों की फार्मर आईडी/पीएम किसान सम्मान निधि का पंजीयन की स्थिति जानी।
कलेक्टर ने ग्राम बरहद के शास.उ.मा.वि., मिडिल और प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, दर्ज संख्या तथा पाठयपुस्तकों के वितरण की स्थिति, मध्याह्न भोजन, फर्नीचर उपलब्धता, इत्यादि की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों से गणित का सवाल हल करवा कर शैक्षणिक स्तर जाना।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता को देखा। साथ ही ग्राम बरहद में विद्यालय के पास बने तालाब का अवलोकन किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0