अटेर में 1500 दीपों से जगमगाया जनपद पंचायत परिसर, अटेर किला भी दीपों से हुआ रोशन
अटेर/भिंड l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अटेर में भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अटेर परिसर में करीब 1500 दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। अटेर सरपंच सहवीर यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। वहीं, ऐतिहासिक अटेर किला परिसर में भी दीपक जलाए गए। किले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बीच दीपों की रोशनी ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर अटेर विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और अटेर में दीपों की रोशनी के बीच जन्मदिन समारोह का आयोजन चर्चा का विषय बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0