हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

Nov 2, 2026 - 10:44
 0  9
हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक माइकल मैन (Michael Mann) एक हादसे का शिकार हो गए हैं. लॉस एंजेलिस के शूटिंग रेंज में उनसे गलती से गोली चल गई, जिसमें वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया.

यह घटना लॉस एंजेलिस की है. लेकिन गनीमत रही कि गोली चलने से उन्हें हल्की चोटें आईं. उन्हें इलाज के बाद रिलीज भी कर दिया गया. माइकल के प्रतिनिधियों के मुताबिक, यह घटना 31 अक्टूबर की है. शूटिंग रेंज में होलस्टर यानी बंदूक रखने वाले कवर में रखी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं. माइकल मैन कई दशकों से शूटिंग करते रहे हैं और उन्हें इसका अच्छा अनुभव है.

लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग (LAPD) के मुताबिक, शनिवार शाम करीब चार बजे लॉस एंजेलिस रेंज में गोली चलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद इसे दुर्घटनावश हुई फायरिंग बताया.

'हीट' से 'फेरारी' तक...
माइकल मैन हॉलीवुड के उन फिल्मकारों में शामिल हैं, जिन्होंने क्राइम ड्रामा और थ्रिलर फिल्मों को अपनी अलग पहचान दी है. उनकी फिल्मों में क्राइम की दुनिया, पुलिस और अपराधियों के बीच का टकराव और जटिल मानवीय रिश्ते अहम जगह रखते हैं. साल 1995 में आई उनकी फिल्म 'हीट' को इस शैली की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जाता. इसमें अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो पहली बार एक ही फिल्म में आमने-सामने नजर आए थे.

इसके अलावा उन्होंने 'थीफ' (1981), 'मैनहंटर' (1986), 'द इनसाइडर' (1999), 'कोलेटरल' (2004) और 'मियामी वाइस' (2006) जैसी फिल्में निर्देशित की हैं. उनकी फिल्मोग्राफी में चार ऑस्कर नामांकन और तीन गोल्डन ग्लोब नामांकन शामिल हैं. उनकी पिछली निर्देशित फिल्म 'फेरारी' (2023) थी, जिसमें एडम ड्राइवर और पेनेलोप क्रूज मुख्य भूमिकाओं में थे.

माइकल मैन इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म 'हीट' के सीक्वल 'हीट 2' को लेकर भी सुर्खियों में हैं. 1995 में रिलीज हुई 'हीट' की कहानी को आगे बढ़ाने वाली इस फिल्म की पटकथा उन्होंने मेग गार्डिनर के साथ मिलकर लिखे गए 2022 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित की है. फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, क्रिश्चियन बेल और एडम ड्राइवर जैसे सितारों के अहम भूमिकाओं में होने की चर्चा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0