मोहाली फेज-5 में किसान मंडी का विरोध, स्थानीय लोगों ने की ग्रीन बेल्ट की मांग

Nov 2, 2026 - 12:14
 0  9
मोहाली फेज-5 में किसान मंडी का विरोध, स्थानीय लोगों ने की ग्रीन बेल्ट की मांग

मोहाली.

फेज-5 में सब्जी मंडी वाली जगह पर पिछले कई दिनों से लगी आग अब बुझ चुकी है। नगर निगम की ओर से शहरभर से लाई जाने वाली झाड़ियों और कूड़े-करकट को यहां डंप किया जाता था। आग लगने के बाद आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

अब नगर निगम की ओर से यहां जमा कूड़े और झाड़ियों को हटाकर जगह की सफाई कर दी गई है। इसके बाद फेज-5 के निवासियों ने इस जगह पर शहीद भगत सिंह ग्रीन बेल्ट विकसित करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि अब यहां किसी भी प्रकार की किसान मंडी नहीं लगने दी जाएगी। सोमवार को लगने वाली किसान मंडी के लिए सोमवार सुबह किसान अपना सामान लेकर पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें मंडी लगाने से रोकते हुए वापस भेज दिया।

इस दौरान मंडी बोर्ड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से किसान मंडी लगाने की अपील की। अधिकारियों ने किसानों की सुविधा को देखते हुए मंडी जारी रखने की बात कही, लेकिन स्थानीय निवासी अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि यह जमीन नगर निगम की है और यहां अब किसान मंडी के बजाय ग्रीन बेल्ट बनाई जानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0