हरित भविष्य के लिए जनभागीदारी जरूरी - मंत्री शुक्ला
रामलीला मैदान में आयोजित हुआ शिविर
भिण्ड l नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मेहगांव के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर एवं सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 224 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 103 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष 121 आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान कलेक्टर भिण्ड, पुलिस अधीक्षक, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, एसडीएम मेहगांव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में मंत्री श्री शुक्ला ने संबल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने जनविश्वास शिविर में कहा कि यह केवल एक दिन की औपचारिक सुनवाई नहीं, बल्कि प्रशासन को नागरिकों तक पहुंचाने की सतत पहल है। शिविर से पहले आठ दिनों तक टीमों ने घर-घर पहुंचकर समस्याएं दर्ज कीं और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की। शिविर में कुल 224 आवेदन मिले, जिनमें 103 का निराकरण किया गया, जबकि 121 प्रकरणों को कार्ययोजना में लेकर समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करें। प्रदेश में जनविश्वास अभियान के तहत साप्ताहिक शिविरों में प्रशासनिक अमला गांवों और वार्डों तक पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देख रहा है तथा आवेदनों का मौके पर समाधान करने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी प्रयासों के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कहा कि स्वच्छ गांव, हरियाली, जल संरक्षण और ऊर्जा बचत के लिए समाज की भागीदारी जरूरी है। हर परिवार पेड़ लगाने, स्वच्छता बनाए रखने और बिजली के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा। मंत्री ने सौर ऊर्जा और स्वच्छ ऊर्जा को भविष्य की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर सहित अक्षय ऊर्जा के विकल्पों को अपनाने से परिवारों को बिजली खर्च में राहत मिल सकती है और पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग होगा। उन्होंने आंगनबाड़ी गतिविधियों, पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी का आग्रह किया। मंत्री राकेश शुक्ला ने स्थानीय स्तर पर धार्मिक, सार्वजनिक स्थलों और मुक्तिधाम को अतिक्रमण-मुक्त रखने, गांव को स्वच्छ बनाने और सामूहिक कार्यों में सहयोग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की सफलता तभी बढ़ेगी, जब नागरिक भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे।
कलेक्टर भिण्ड ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य है कि जो भी समस्याएँ थीं, जिनका किसी कारण से लंबे समय से निराकरण नहीं हो पाया था और जिनमें एक विभाग या दो विभाग रहते हैं, तो उन विषयों को एक ही जगह लिया जाकर उन समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे विषय होते हैं जो एक से अधिक विभागों से जुड़े हुए रहते हैं और उन विषयों को अगर दो विभाग एक साथ मिलकर देखें, तो उनका तत्काल समाधान हो जाता है। तो इस तरह के शिविर का आयोजन करने से उस प्रकार की समस्याओं का निराकरण होता है। साथ ही अलग-अलग योजनाओं में जो पंजीयन हैं, उसकी भी जानकारी और सुविधा एक ही जगह पर मिलती है।कलेक्टर ने कहा कि कल दिनांक 04 अक्टूबर को यहीं रामलीला मैदान में सेवा सेतु अभियान अंतर्गत नगरीय निकाय का शिविर रहेगा, तो नगर परिषद से जुड़े हुए जो आवेदन और शिकायतें हैं, उसको लेकर आ सकते हैं और यदि किसी योजनाओं में आज पंजीयन किया है तथा उससे संबंधित कोई जांच या रिपोर्ट आनी है तो मेरा सभी अलग-अलग विभाग के जो अधिकारी उपस्थित हैं, उनसे यही अनुरोध है कि उसकी रिपोर्ट जल्दी से जल्दी प्राप्त करके उसका निराकरण करके प्रमाण पत्र दिया जाए और उसका निराकरण पूर्ण किया जाए।इस प्रकार मौके पर ही निराकरण का जो उद्देश्य है, उसकी पूर्ति के लिए ये शिविर है, तो अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर शिविर में जो अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिल रहा है, उसको प्राप्त करें और यदि फिर भी ऐसे कोई विषय हैं जिनका निराकरण नहीं हुआ है, तो उसके निराकरण के लिए जो भी नियमानुसार कार्रवाई होनी है, उसको हम करेंगे। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला और कलेक्टर भिण्ड ने जन विश्वास शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी ली।
परियोजना गोरमी, रौन एवं मेहगांव में किया गया आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम
भिण्डl सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज परियोजना गोरमी, रौन एवं मेहगांव में किया गया। आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत परियोजना अंतर्गत ऑंगनबाडी केन्द्रों में जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया क्षेत्र अंतर्गत लाभार्थी बच्चे एवं उनके परिजन तथा सामान्य जन समुदाय उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा पौधारोपण कराया गया एवं पेड़-पोधों के संबंध जागरूकता की जानकारी से अवगत कराया गया, बच्चों के द्वारा पेंटिंग करवाई गई। ऑंगनबाडी केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया, पौधारोपण कार्यक्रम कराया गया तथा बच्चों के द्वारा कहानी कविताऐं सुनाई गईं। आंगन मिलन सेवा संदेश का वाचन कराया गया। ऑंगनबाडी केन्द्र पर स्वास्थ्य परीक्षण के तहत बच्चों एवं महिलाओं की प्राथमिक जाँच की गई एवं अंततः विभागीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। गधिविधियों में पोषण प्रदर्शिनी वृक्षारोपण कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0