5 लाख करोड़ की स्वाहा! सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, अचानक क्यों आई भारी कमी?

Feb 27, 2026 - 12:14
 0  7
5 लाख करोड़ की स्वाहा! सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, अचानक क्यों आई भारी कमी?

मुंबई 
सप्‍ताह का आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार निवेशकों के लिए काफी दर्दनाक रहा. इंट्राडे के दौरान सेंसेक्‍स 1000 अंक और निफ्टी 320 अंक से ज्यादा टूट गए थे. हालांकि कारोबार बंद होने पर शेयर बाजार में थोड़ी रिकवरी रही, फिर भी सेंसेक्‍स 961 अंक या 1.17 फीसदी टूटकर 81287 लेवल पर बंद हुआ और निफ्टी 317 अंक या 1.25 फीसदी गिरकर 25178 पर आ गया. 

बीएसई टॉप 30 शेयरों में से 25  शेयर लाल निशान पर बंद हुए. सबसे ज्‍यादा गिरावट सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और इंडिगो के शेयरों में रही. एफएमसीजी के साथ ही कुछ आईटी शेयरों में भी दबाव दिखाई दिया. बैंकिंग स्‍टॉक भी दबाव में कारोबार करते हुए दिखाई दिए. 

क्‍यों आई ये बड़ी गिरावट?

    एक्‍सपर्ट्स इस गिरावट को जियो-पॉलिटिकल टेंशन से जोड़ रहे हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर अपडेट सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच अभी कोई समझौता होता हुआ नहीं दिख रहा है. उधर, अमेरिकी सेना  अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. 

    इसके अलावा, अफगानिस्तान और पाकिस्‍तान के बीच जंग छिड़ गई है, जिस कारण एशियाई बजारों में भी दबाव दिखा है, जिस कारण भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित हुआ है.

    अमेरिकी S&P 500 और यूरोपीय बाजारों में कमजोरी देखने को मिली है.  टेक-हेवी एशियाई बाजारों ने भी NASDAQ की कमजोरी को फॉलो किया, जिससे भारतीय बाजार दबाव दिखाई दिया.

    विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली हो रही है.गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 3,465.99 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जिससे शेयर बाजार में गिरावट हावी हुई. 

5 लाख करोड़ स्‍वाहा
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के कारण बीएसई कैपिटलाइजेशन 468.49 लाख करोड़ से घटकर 463.51 लाख करोड़ हो चुका है. इस हिसाब से देखा जाए तो निवेशकों की वैल्‍यूवेशन में 5 लाख करोड़ रुपये की कटौती हुई है.

2,528  शेयरों में गिरावट 
बीएसई पर 4,369 एक्टिव शेयरों में से आज 1,660 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2,528  शेयर गिरावट पर बंद हुए और 181 शेयर अनचेंज रहे. 340  शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर थे और 100 शेयर 52 वीक के हाई पर पहु्ंच गए. 9 शेयरों में लोअर सर्किट रहा और 10 शेयर 52 वीक के हाई पर पहु्ंच गए. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0