रोल के लिए शर्त रखी, 'इंटीमेट होना होगा तभी...' – एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा

Feb 28, 2026 - 08:44
 0  7
रोल के लिए शर्त रखी, 'इंटीमेट होना होगा तभी...' – एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा

मुंबई 

टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव हैं. वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. अब आकांक्षा ने इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउंच पर बात की है. साथ ही उन्होंने इंटीमेट सीन्स शूट करने के अनुभव के बारे में भी बताया. 

कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं आकांक्षा?

Hauterrfly संग बातचीत में आकांक्षा चमोला ने बिना झिझके बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर बात की. उन्होंने ये भी बताया इंडस्ट्री में किस तरह कास्टिंग काउच होता है. आकांक्षा बोलीं- मैंने पर्सनली कभी कास्टिंग काउच जैसी सिचुएशन नहीं देखी है. लेकिन कॉम्प्रोमाइज की बातचीत हमेशा होती रही है.

'टेलीविजन एक बहुत ही साफ-सुथरा प्लेटफॉर्म है, लेकिन अगर आप इसमें आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह बहुत मुश्किल बन जाता है. खासकर जब आपके पास कोई गॉडफादर न हो. मैं किसी एक इंडस्ट्री को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी नहीं थी, लेकिन मैंने सोचा कि अगर मौका मिल रहा है, तो मुझे एक बार कोशिश करनी चाहिए.'

आकांक्षा आगे बोलीं- कई बार तो लोग पहली ही मुलाकात में इस बारे में खुलकर बोलने की हिम्मत कर बैठते हैं. वो कहते हैं कि हम ऑडिशन नहीं लेंगे और कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करेंगे. यह भी डिमांड करते हैं कि आपको इस व्यक्ति के करीबी जाना पड़ेगा. सब कुछ बहुत सीधा-सादा होता है. वो साफ-साफ लिख देते हैं कि इस खास व्यक्ति से रिश्ते बनाने के लिए आपको यह रोल मिलेगा. मेरे साथ भी 'एक-दो बार ऐसा हुआ है और मैं इस कड़वी सच्चाई को देखकर दंग रह गई थी.'

इंटीमेट सीन्स पर बोलीं आकांक्षा

वहीं, इंटीमेट सीन्स शूट करने पर आकांक्षा बोलीं- आपको अपनी निजी सीमाएं तय करनी पड़ती हैं. साथ ही ऐसे सीन्स वाले किसी भी शो को साइन करने से पहले उन सभी चीजों के बारे में खुलकर बात करनी होगी जो आप नहीं करना चाहते. जैसे कि मैंने, शुरू से ही साफ कह दिया था कि मैं किसी भी तरह के उत्तेजक सीन्स नहीं करूंगी, न ही बैकलेस सीन दूंगी. मैंने यह बात बिल्कुल साफ कह दी थी कि मैं ओवर एग्रेसिव बोल्ड सीन्स नहीं करूंगी. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0