मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 के फिनिशर मेडल का किया अनावरण

Sep 16, 2026 - 17:34
 0  7
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 के फिनिशर मेडल का किया अनावरण

नई दिल्ली, 16 सितंबर 2026 : वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस-वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण के प्रतिष्ठित फिनिशर मेडल का बुधवार को अनावरण किया गया। दिल्ली सचिवालय में दिल्ली सरकार की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने इस मेडल का अनावरण किया। यह मेडल हर धावक के लिए उपलब्धि और फिनिश लाइन तक पहुंचने की उसकी मेहनत का प्रतीक है।

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगा। भारत और दुनिया भर से हजारों धावक राजधानी की सड़कों पर एक लक्ष्य के साथ उतरेंगे और होगा फिनिश लाइन पार करना और अपना मेडल हासिल करना।

पिछले दो दशकों में यह आयोजन दिल्ली की खेल पहचान का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह फिटनेस, भागीदारी और रनिंग के जज्बे के उत्सव के रूप में पूरे शहर को एक साथ लाता है। कई मायनों में इसकी स्थायी विरासत एक फिट और स्वस्थ भारत के उस विजन को दर्शाती है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

श्रीमती रेखा गुप्ता, माननीय मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार ने कहा, “स्वास्थ्य, फिटनेस, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और व्यापक सामाजिक-आर्थिक तथा परोपकारी प्रभाव पर केंद्रित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बन गई है। प्रतिभागियों का उत्साह और खुशी वास्तव में प्रेरणादायक है और दिल्ली सरकार इस आयोजन के साथ मजबूती से खड़ी है, ताकि इसका यह संस्करण और भी सफल हो।”

श्री कपिल मिश्रा, माननीय श्रम, रोजगार एवं पर्यटन मंत्री, दिल्ली सरकार ने कहा, “वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन दिल्ली के वार्षिक कैलेंडर का महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है, जो देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोगों को एक साथ लाता है। दिल्ली सरकार और दिल्ली पर्यटन ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, जो दिल्ली को एक पर्यटन स्थल के रूप में और मजबूत करते हैं। हम 18 अक्टूबर को होने वाले इस संस्करण को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए उत्सुक हैं।”

वेदांता मेटल फिनिशर मेडल: भारत में निर्मित, हमेशा के लिए यादगार

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन की एक प्रिय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 2026 का फिनिशर मेडल भारत की समृद्ध प्राकृतिक विरासत और प्रत्येक धावक की व्यक्तिगत यात्रा को एक साथ जोड़ता है।

यह मेडल उच्च गुणवत्ता वाले जिंक से तैयार किया गया है, जिसे उदयपुर स्थित ऐतिहासिक जावर माइंस से प्राप्त किया गया है। जावर माइंस दुनिया के सबसे पुराने जिंक खनन क्षेत्रों में से एक है। मेडल का निर्माण वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने किया है।

अपने नए और आकर्षक डिजाइन के साथ 2026 का फिनिशर मेडल फिनिश लाइन पार करने वाले हर धावक की उपलब्धि का जश्न मनाता है। यह सिर्फ रेस के दिन मिलने वाली स्मृति नहीं है, बल्कि हर प्रतिभागी की मेहनत, दृढ़ संकल्प और व्यक्तिगत जीत का प्रतीक है, जो फिनिश लाइन तक पहुंचने को सार्थक बनाती है।

प्रिया अग्रवाल हेब्बार, चेयरपर्सन, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, वेदांता लिमिटेड ने कहा, “हमें इस बात का सम्मान और खुशी है कि माननीय मुख्यमंत्री ने हिंदुस्तान जिंक की ऐतिहासिक जावर माइंस से प्राप्त जिंक से तैयार फिनिशर मेडल का अनावरण किया। भारत की समृद्ध औद्योगिक विरासत से जुड़ा यह मेडल ताकत, दृढ़ता और सहनशीलता का सशक्त प्रतीक है। हमारे #RunForZeroHunger अभियान के माध्यम से दौड़ा गया हर किलोमीटर एक बड़े उद्देश्य से जुड़ता है—जरूरतमंद बच्चों और पशुओं के पोषण में मदद करना और देशभर के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय तथा संवेदनशील भविष्य अपनाने के लिए प्रेरित करना।”

मेडल का अनावरण ऐसे समय हुआ है जब इस रेस को दिल्लीवासियों से अभूतपूर्व उत्साह मिल रहा है। हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण केवल 100 घंटे में बंद हो गया, जो आयोजन के इतिहास में सबसे तेज पंजीकरण समापन है। द ग्रेट दिल्ली रन, चैंपियंस विद डिसेबिलिटी और सीनियर सिटीजन रन को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इनके पंजीकरण तेजी से भर रहे हैं।

यह दिल्ली में फिटनेस और दौड़ के प्रति बढ़ते जुनून को दर्शाता है। साथ ही यह भी बताता है कि वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन किस तरह एक ऐसे उत्सव में बदल गया है, जो गति, भागीदारी और उद्देश्य के माध्यम से पूरे शहर को एक साथ जोड़ता है।

श्रीपद शेंडे, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा, “हर रनर के लिए फिनिशर मेडल इस बात की सशक्त याद दिलाता है कि बड़ी उपलब्धियां निरंतरता, अनुशासन और दृढ़ता से हासिल होती हैं। मैराथन की तरह वित्तीय खुशहाली की यात्रा भी एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए तय होती है—स्पष्ट लक्ष्यों और लगातार आगे बढ़ते रहने के संकल्प के साथ। पिछले वर्षों में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं रह गई है, बल्कि यह फिटनेस, दृढ़ता और सामूहिक खुशहाली का जश्न मनाने वाला एक आंदोलन बन चुकी है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में हमारा ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण दीर्घकालिक प्रगति को सक्षम बनाने पर आधारित है और हमें गर्व है कि हम ऐसे आयोजन का समर्थन कर रहे हैं, जो लोगों को खुद को चुनौती देने और एक फिट तथा स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।”

विवेक सिंह, ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रो-कैम इंटरनेशनल ने कहा, “हमें खुशी और सम्मान है कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के फिनिशर मेडल का अनावरण किया। हर वर्ष हमारा प्रयास रहता है कि ऐसा मेडल तैयार किया जाए, जो अर्थपूर्ण हो और हर धावक के लिए एक यादगार स्मृति बन सके। हमें विश्वास है कि इस वर्ष का मेडल भी ऐसा ही होगा। एक और रोमांचक संस्करण की तैयारियों के बीच हम सभी से इस आंदोलन का हिस्सा बनने, भागीदारी का अपना कारण तलाशने, धन जुटाकर जरूरतमंदों की मदद करने और दिल्ली के जज्बे का उत्सव मनाने के लिए एकजुट होने का आग्रह करते हैं।”

उत्साह का माहौल स्पष्ट है। दिल्ली दौड़ने, आगे बढ़ने और एक साथ जश्न मनाने के लिए तैयार है। यह एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी के खेल जगत में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन की विशेष जगह को रेखांकित करता है।

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली पुलिस, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC), नगर निगम दिल्ली (MCD), भारतीय सेना, राजभवन दिल्ली, वर्ल्ड एथलेटिक्स (WA), एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेस (AIMS) और ग्लोबल स्पोर्ट्स कम्युनिकेशन (GSC) के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0