DCP शशांक जायसवाल की टीम का बड़ा एक्शन — नरेला प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद हत्याकांड कांड मैं शामिल हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार
रोहिणी सेक्टर-24 में पुलिस मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैरों में लगी गोली
दिल्ली में DCP शशांक जायसवाल ने जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है। नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या के मामले में तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रोहिणी सेक्टर-24 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने मौके से तीन पिस्टल बरामद की हैं।
दरअसल नरेला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर इंसाफ की मांग की थी।
इसी दौरान DCP रोहिणी शशांक जायसवाल खुद नरेला पहुंचे थे और मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया था कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
DCP शशांक जायसवाल के इसी भरोसे के बाद रोहिणी पुलिस ने ऑपरेशन तेज किया। स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली कि हत्या में शामिल तीनों शूटर रोहिणी सेक्टर-24 में मौजूद हैं।
इंस्पेक्टर संदीप गोदारा की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को रुकने की चेतावनी दी, लेकिन आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में एक चरखी दादरी का रहने वाला बताया जा रहा है और एक नाबालिग है। तीनों पर नरेला के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है।
इस हत्याकांड की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी।
नरेला में DCP शशांक जायसवाल ने जो भरोसा दिलाया था, रोहिणी पुलिस टीम ने उस भरोसे को अपने वादे और कार्रवाई में बदलते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
फिलहाल घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0