अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, आइईडी सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार खंगाल रही पुलिस
अमृतसर
पंजाब के अमृतसर देहात क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को आइईडी सहित गिरफ्तार कर संभावित आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आइईडी को ठिकाने लगाने के इरादे से घूम रहा है। यह भी जानकारी सामने आई कि उक्त विस्फोटक उपकरण रमदास इलाके से उठाया गया था। सूचना मिलते ही अमृतसर देहात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पाकिस्तान से ड्रोन से मंगवाई गई आईडी
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक शक्तिशाली आइईडी बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि यह विस्फोटक उपकरण पाकिस्तान की एजेंसी द्वारा ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराया गया था, जिसे स्थानीय स्तर पर उठाकर आगे इस्तेमाल करने की योजना थी।
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में मोबाइल से पाकिस्तान के कई नंबर मिले हैं। यह भी सामने आया है कि आरोपी ने इंटरनेट माध्यम के जरिए एक सप्ताह के भीतर तीस से अधिक बार पाकिस्तान में संपर्क किया था।
सुरक्षा एजेंसियां भी कर रहीं पूछताछ
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और वे अमृतसर देहात पुलिस के जांच दल के साथ मिलकर आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हाल ही में भिंडी सैदां थाना क्षेत्र में हुए ग्रेनेड हमले से इस आरोपी का कोई संबंध तो नहीं है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क और उसके संपर्कों की गहराई से जांच की जा रही है। आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। जिला पुलिस प्रमुख सोहेल मीर द्वारा इस मामले को लेकर जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0