भेड़िया लुक और कातिल निगाहें, 'राका' के पोस्टर में अल्लू अर्जुन के धांसू लुक ने मचाया सोशल मीडिया पर कोहराम

Apr 8, 2026 - 08:14
 0  9
भेड़िया लुक और कातिल निगाहें, 'राका' के पोस्टर में अल्लू अर्जुन के धांसू लुक ने मचाया सोशल मीडिया पर कोहराम

फाइनली फर्स्ट पोस्टर आ गया! फैंस को इससे बड़ा गिफ्ट नहीं मिल सकता था. साउथ सेंसेशन अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर AA22xA6 फिल्म के मेकर्स ने सिर्फ फिल्म का नाम कंफर्म किया, बल्कि एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया. और उफ्फ! क्या कहें, अल्लू का इतना धांसू और इंटेंस लुक है.

एटली की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं. पहले इस प्रोजक्ट को AA22xA6 कहा जा रहा था, लेकिन अब इसे इसका नाम मिल गया है. फिल्म का टाइटल 'राका' है.

सन पिक्चर्स ऑफिशियल के इंस्टा पेज पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'AA22xA6 अब RAAKA है'. खुद को एक ऐसी दुनिया के लिए तैयार करें जो हर सीमा से परे है.' ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में इसे 2.52 लाख से ज्यादा लाइक्स और 8,000 से ज्यादा कमेंट्स मिल गए.

अल्लू का डेडली लुक
फिल्म राका के टाइटल पोस्टर में अल्लू अर्जुन का क्लोज-अप लुक दिखाया गया है. सिर पर आधे अधूरे से दिखते बाल, बड़े नुकीले नाखूनों के साथ जानवर जैसे पंजों से छिपा आधा चेहरा, इसमें से खतरनाक तरीके से झांकती काली आंखें और घनी सी मूछें. अल्लू का लुक कमाल का है. खासकर उनकी तेज नजरें और मुंडा हुआ सिर उनके किरदार को रहस्यमयी और दमदार बना रहा है.

भेड़िया बना पुष्पा?
अल्लू का ये भेड़ियानूमा नया लुक तबाही मचा रहा है. वो पहले भी पुष्पा में अपने यूनिक अंदाज से फैंस को क्रेजी कर चुके हैं, लेकिन अब राका के रूप में वो नया रूप दिखाने को तैयार हैं. मानना पड़ेगा उनका डिवोशन जानदार है.

फिल्म की कई खास बातों में एक ये भी है कि पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर्दे पर साथ दिखने वाली है. इससे पहले, मंगलवार को प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने पोस्टर रिलीज की जानकारी देते हुए लिखा था- तैयार हो जाइए धमाके के लिए, टाइटल पोस्टर – कल सुबह 11 बजे.

मेकर्स ने एक और अलग तरह का पोस्टर भी शेयर किया था, जिसमें भेड़िये जैसे हाथ के तेज नाखून अंधेरे बैकग्राउंड को चीरते हुए दिख रहे हैं, जो फिल्म के गहरे और एक्शन से भरे माहौल की झलक देता है.
फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है, पर खबर है कि ये साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0