अयोध्या में मछली भोज पर अजय राय ने दी सफाई, इकबाल अंसारी बोले- सावन में मांस नहीं खाना चाहिए

Aug 24, 2026 - 13:44
 0  9
अयोध्या में मछली भोज पर अजय राय ने दी सफाई, इकबाल अंसारी बोले- सावन में मांस नहीं खाना चाहिए

अयोध्या

अयोध्या में मछली भोज पर अजय राय ने पर सफाई दी है। इसे मामले में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का भी बयान सामने आया है। इकबाल अंसारी ने कहा कि सावन जैसे पवित्र माह में मांस-मछली नहीं खाना चाहिए।

अयोध्या में मछली भोज को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं।मुख्यमंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए अजय राय ने सफाई दी है। अजय राय ने कहा कि यदि उनकी मछली खाते हुए तस्वीर है तो उसे जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि आरोप साबित हो जाने पर वह तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। वहीं इस मामले में बाबरी मस्जिद के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी ने भी अयोध्या में सावन माह में मछली भोज पर सवाल उठाए है। इकबाल अंसारी कहना है कि अयोध्या धार्मिक नगरी है और सावन का महीना पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में लोगों को इस महीने मांस, मछली, मुर्गा और अंडे जैसी चीजें नहीं खाना चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि इस पवित्र महीने में लोगों को पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।

दरअसल, रविवार को अयोध्या में निषाद समाज की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बारिश भी हुई, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सभा में मौजूद रहे। बारिश से बचने के लिए कई लोग सिर पर कुर्सियां रखकर भीगते हुए कार्यक्रम में डटे रहे।

मछली भोज का वीडियो वायरल हुआ था
कार्यक्रम के बाद वहां मछली पकाए जाने का ए
क वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने भी इस मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब लोग एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे तभी देश की स्वतंत्रता और विरासत सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कांग्रेस पर विरासत के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन करने जाते हैं और इसके बाद मछली भोज की दावत उड़ाते हैं।

योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस नेताओं के 'राम-राम' कहने पर भी सवाल उठाते हुए इसे लेकर तीखी टप्पिणी की।मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को प्रमाणित किया जाए। अजय राय ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनकी मछली खाते हुए तस्वीर सामने आती है तो वह तत्काल इस्तीफा दे देंगे। इस मुद्दे ने अयोध्या के एक स्थानीय कार्यक्रम को प्रदेश की राजनीति का नया विवाद बना दिया है। भाजपा जहां इसे कांग्रेस के कथित दोहरे चरत्रि और धार्मिक भावनाओं से जोड़कर उठा रही है। वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक आरोप बताते हुए प्रमाण पेश करने की चुनौती दे रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ने के आसार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0