अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर पर 10 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचीं, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Mar 9, 2026 - 10:14
 0  8
अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर पर 10 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचीं, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू

कैलिफोर्निया

पॉपुलर सिंगर रिहाना ने अपने म्यूजिक से दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई है, जिसके चलते हर देश में उनके हजारों फैंस मौजूद हैं. लेकिन आज इस पॉप-स्टार को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, सिंगर के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में मौजूद घर के बाहर फायरिंग हुई है. खबरों के मुताबिक इस घटना को एक 30 साल की महिला शूटर ने अंजाम दिया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक महिला ने रिहाना के घर की ओर 10 राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली घर की दीवार पर लगी है। सूत्रों के मुताबिक हमले के वक्त रिहाना घर पर मौजूद थीं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। यह घटना लॉस एंजिलिस के ब्रेबरी हिल्स में हुई। हमले की जानकारी मिलते ही लास एंजिलिस पुलिस मौके पर पहुंची और 30 साल की एक महिला को हिरासत में लिया।

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में मौजूद पॉपुलर पॉप-स्टार रिहाना के घर के बाहर फायरिंग हुई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस ने सिंगर के घर की तरफ बार-बार गोली चलाने वाली महिला शूटर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.  

रिहाना के घर के बाहर हुई इस घटना को लेकर लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार, 8 मार्च को सिंगर के घर के पास करीब दोपहर 1:21 पर गोलीबारी की घटना हुई. इस दौरान 5 से 7 गोलियां चलाई गईं, जो उनके घर के गेट पर लगीं. लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

पॉप-स्टार रिहाना के घर के बाहर हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिसमें इस हादसे के पीछे की वजह को बताया गया हो. साथ में, अभी ये भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उस समय सिंगर के पति एएसएपी रॉकी और उनके बच्चे आरजेडए, रायट रोज और रोज घर पर मौजूद थे या नहीं. पुलिस अधिकारी फिलहाल गोलीबारी के पीछे के मकसद की जांच में जुटे हुए हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0