धुरंधर 2 की जबरदस्त कमाई के बीच आमिर खान का बड़ा बयान और दंगल के रिकॉर्ड पर खतरा

Mar 28, 2026 - 14:44
 0  9
धुरंधर 2 की जबरदस्त कमाई के बीच आमिर खान का बड़ा बयान और दंगल के रिकॉर्ड पर खतरा

फिल्मी लवर्स के बीच इस वक्त हर किसी की जुबान पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) है। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने दुनियाभर में इतनी हलचल पैदा कर दी है
बॉलीवुड से साउथ स्टार्स तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 की करण जौहर से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने तारीफ की। इस फिल्म की सफलता से हर कोई हैरान है। धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में एनिमल, जवान, पठान और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

धुरंधर 2 को लेकर क्या बोले आमिर खान

अब आमिर खान ने भी धुरंधर 2 की सफलता के बारे में बात की है। हाल ही में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धुरंधर 2 का जिक्र किया। एक्टर ने बताया कि अभी तक उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वह तारीफें सुन रहे हैं।
अभी तक मैंने फिल्म नहीं देखी है लेकिन मैं फिल्म की तारीफें सुन रहा हूं। धुरंधर 1 और धुरंधर 2 दोनों ही फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और मेरी तरफ से पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
क्या आमिर खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर 2?

आमिर खान की फिल्म दंगल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है जिसने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ का कारोबार किया था। 10 साल बाद भी अभी तक कोई भी आमिर की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है, लेकिन शायद धुरंधर 2 को लेकर उम्मीद है कि यह ऐसा कर सकती है। एक हफ्ते में धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ के पार चला गया है। अब देखते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म, दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0