गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पाकिस्तान यात्रा की घोषणा, श्रद्धालुओं से पासपोर्ट की अपील
जैतो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत के मौके पर पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन के लिए भेजे जाने वाले जत्थे के लिए श्रद्धालुओं से पासपोर्ट मांगे हैं। यह जत्था जून 2026 में पाकिस्तान भेजा जाना है, जिसके लिए शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर प्रोसेस शुरू कर दिया गया है।
इस बारे में शिरोमणि कमेटी के सेक्रेटरी प्रताप सिंह ने बताया कि श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पाकिस्तान जाने वाले जत्थे के लिए श्रद्धालु 5 मार्च 2026 तक अपना पासपोर्ट शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के ऑफिस में भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु जत्थे में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने पासपोर्ट के साथ शिरोमणि कमेटी के सदस्य की सिफारिश के साथ अपना पहचान पत्र भी जमा कराएं। पहचान पत्र के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर कार्ड की कॉपी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु समय पर अपना पासपोर्ट जमा करवा दें, ताकि उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0