भारत-पाकिस्तान की एक और टक्कर तय, UAE में दिग्गजों की महाजंग; जानें तीसरे सीजन की तारीख

Aug 29, 2026 - 05:14
 0  7
भारत-पाकिस्तान की एक और टक्कर तय, UAE में दिग्गजों की महाजंग; जानें तीसरे सीजन की तारीख

दुबई 
'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स' (WCL) अपने बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है. पहली बार यह लीग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होगी. WCL का तीसरा सीजन UAE में 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2026 तक खेला जाएगा. UK में दो रिकॉर्ड-तोड़ सीजन के बाद, WCL का तीसरा सीजन और भी बड़ा, शानदार और रोमांचक होने का वादा करता है. इसमें क्रिकेट के महान खिलाड़ी एक साथ आएंगे और उन पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं को फिर से जीवंत करेंगे जिन्होंने इस खेल की पीढ़ियों को परिभाषित किया है। 

तीसरे सीजन में महान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का और भी मजबूत ग्रुप देखने को मिलेगा. इसमें युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, डीजे ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोईन अली जैसे दिग्गज खिलाड़ी बने रहेंगे, साथ ही डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमुदुल्लाह जैसे बड़े नाम भी इसमें शामिल होंगे. टूर्नामेंट ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति का भी विस्तार किया है और WCL के तीसरे सीजन के लाइनअप में 'बांग्लादेश चैंपियंस' को शामिल किया है। 

पहले सीजन में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब
पहले सीजन में, 'इंडिया चैंपियंस' ने 'पाकिस्तान चैंपियंस' को हराकर पहला WCL खिताब जीता था, जबकि 'साउथ अफ्रीका चैंपियंस' ने एक और रोमांचक फाइनल में 'पाकिस्तान चैंपियंस' को हराकर दूसरे सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी. WCL के संस्थापक और CEO हर्षित तोमर ने कहा कि तीसरा सीज़न अब तक का सबसे बड़ा और रोमांचक सीजन होगा. लीग पहली बार UAE जा रही है और फैंस को बड़े क्रिकेट नामों और सरप्राइज़ के साथ एक बेहतर अनुभव देने का वादा करती है। 

उन्होंने कहा, 'तीसरा सीजन बहुत खास होने वाला है. हम पहली बार WCL को UAE ले जा रहे हैं और अपने फैंस को ऐसा अनुभव दे रहे हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा. हम क्रिकेट के सबसे बड़े नामों और अब तक के सबसे बड़े सरप्राइज लाने का वादा करते हैं. तीसरा सीजन हमारा अब तक का सबसे बड़ा और रोमांचक सीजन होगा।

WCL के सह-मालिक अजय देवगन ने कहा कि यह लीग केवल क्रिकेट लीग से कहीं बढ़कर है; यह भावना, पुरानी यादों और मनोरंजन को एक साथ लाती है. उन्होंने कहा कि तीसरा सीज़न लीग का अब तक का सबसे शानदार सीजन होगा. उन्होंने कहा, 'WCL सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं है - यह एक ही प्लैटफ़ॉर्म पर भावना, पुरानी यादों और मनोरंजन का संगम है. हम सीज़न 3 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, और यह हमारा अब तक का सबसे शानदार सीज़न होने वाला है.' कई और दिग्गज खिलाड़ियों के नाम, बड़ी घोषणाओं और सरप्राइज़ के साथ, WCL का सबसे बड़ा चैप्टर अभी शुरू ही हो रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0