बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग से 35 लाख की ठगी की कोशिश

Aug 25, 2026 - 09:14
 0  9
बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग से 35 लाख की ठगी की कोशिश

बिलासपुर.

बिलासपुर में साइबर ठगों ने 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 35 लाख रुपये ठगने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से वारदात नाकाम हो गई.

ठग ने खुद को आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार गौतम बताकर बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और वीडियो मीटिंग के जरिए उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया. इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में जमा रकम को एक खाते में ट्रांसफर कराने के बाद करीब 35 लाख रुपये निकालने की तैयारी थी. बुजुर्ग के मित्र ने मामले की जानकारी तत्काल एसएसपी रजनेश सिंह को दी.

उनके निर्देश पर सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को ठगी का शिकार होने से बचा लिया. जांच में ठगी के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर का संबंध फ्रॉड गतिविधियों से मिला है. फिलहाल करीब 35 लाख रुपये की रकम बैंक खाते में सुरक्षित है. पुलिस ने लोगों से साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0