Bilaspur में SET परीक्षा के दौरान कलावा काटने पर बवाल, कोतवाली पुलिस ने संभाला मोर्चा

Oct 5, 2026 - 08:14
 0  8
Bilaspur में SET परीक्षा के दौरान कलावा काटने पर बवाल, कोतवाली पुलिस ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) रविवार को जिले के 84 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए शहर के स्कूलों के साथ पुसौर, खरसिया और तमनार ब्लॉक के स्कूलों को भी केंद्र बनाया गया था।

जिले में 19 हजार 92 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 13 हजार 475 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4 हजार 890 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। प्रवेश से पहले उनकी जांच की गई तथा प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का सत्यापन किया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.15 बजे तक हुई। इसमें पेपर-1 में सामान्य अध्ययन, शिक्षण एवं शोध अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित हुई। इसमें अभ्यर्थियों ने अपने चयनित विषय का पेपर-2 दिया। दोनों पालियों के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान कलावा हटवाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी। अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे कलावे को हटवाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इस पर आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तु को हटवाना उचित नहीं है। सीजी सेट का आयोजन छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। पहली पाली में सामान्य अध्ययन, शिक्षण एवं शोध अभिरुचि से संबंधित पेपर-1 तथा दूसरी पाली में चयनित विषय का पेपर-2 आयोजित किया गया।

सहायक प्राध्यापक के लिए पात्रता परीक्षा
दो घंटे पहले केंद्र बुलाया गया, 30 मिनट पहले बंद कर दिए गए गेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य था। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स और पाउच समेत कई वस्तुएं ले जाने पर प्रतिबंध था। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0