मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन अभ्युदय-2026 का शुभारंभ

Oct 24, 2026 - 05:14
 0  9
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन अभ्युदय-2026 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन अभ्युदय-2026 का शुभारंभ

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अक्टूबर, शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन 'अभ्युदय-2026' का सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन का विषय 'अभ्युदय: समग्र कल्याण के लिए पर्यावरण-सामाजिक उत्तरदायित्व-सुशासन और सभ्यतागत ज्ञान का समन्वय' है। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं प्रतिभागियों के साथ संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडोनेशिया से पद्मश्री डॉ. अगुस इंद्र उदयाना, एस-व्यासा के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. एच. आर. नागेंद्र, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के प्रतिनिधि श्रीराम तिवारी तथा सम्मेलन के संयोजक डॉ. विक्रांत सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे।

 संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास एवं यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन द्वारा डॉ. विक्रांत सिंह तोमर (यूनाइटेड काउंसिल फॉर एंशिएंट विजडम-यूनाइटेड कॉन्शसनेस) के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मध्यप्रदेश के लिए उपयोगी साझेदारियों के नए अवसर सृजित करेगा, जिससे उद्योग, सरकार, विश्वविद्यालय और सामाजिक संस्थाएं मिलकर कौशल, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में व्यावहारिक मॉडल विकसित कर सकेंगी। सम्मेलन में देशभर से प्रमुख कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, प्रख्यात शिक्षाविद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक क्षेत्र के विशेषज्ञ सहभागिता कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0