महेंद्रगढ़ के गांव पाली में सीएम फ्लाइंग का छापा: भारी मात्रा में अवैध एलपीजी सिलिंडर बरामद

Mar 28, 2026 - 10:44
 0  8
महेंद्रगढ़ के गांव पाली में सीएम फ्लाइंग का छापा: भारी मात्रा में अवैध एलपीजी सिलिंडर बरामद

हरियाणा

गांव पाली में एलपीजी सिलिंडर के अवैध स्टॉक की सूचना पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की। इसमें टीम को एक ही व्यक्ति के तीन स्थानों पर 30 सिलिंडर बरामद हुए। आरोपी गोपाल कृष्ण के खिलाफ सदर पुलिस थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
तीन अलग-अलग ठिकानों और पिकअप गाड़ी से बरामद हुए अवैध सिलिंडर
बता दें कि सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि पाली निवासी गोपाल कृष्ण ने एलपीजी सिलिंडर का अवैध स्टॉक कर रखा है। इस पर सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी से एसआई सुरेंद्र सिंह और खाद्य आपूर्ति विभाग महेंद्रगढ़ से निरीक्षक प्रवीण ने दबिश दी। टीम गोपाल के घर पहुंची तो यहां पर जांच के दौरान एचपी गैस के 14 किलोग्राम के 5 खाली सिलिंडर, इंडेन के 5 किलोग्राम के 2 सिलिंडर पाए गए।
इंडेन और एचपी गैस के सिलिंडरों के साथ पिकअप भी पकड़ी गई

बाद में टीम पास की धर्मशाला में पहुंची तो यहां पर एचपी गैस के 14 किलोग्राम के 7 सिलिंडर, इंडेन के 4 सिलिंडर और एचपी के 5 किलोग्राम के 9 सिलिंडर बरामद हुए। ये सभी सिलिंडर खाली पाए गए।इसके अलावा यूपी नंबर की एक पिकअप गोपाल के घर के पास खड़ी मिली। इसकी जांच की तो इंडेन के 14 किलोग्राम एक भरा व एक खाली सिलिंडर और एक एचपी गैस का भरा सिलिंडर बरामद हुआ।
आरोपी नहीं दिखा पाया साक्ष्य, पुलिस ने शुरू की जांच
 टीम के पूछताछ करने पर गोपाल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही इनसे संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया। इसके बाद टीम ने गोपाल कृष्ण पर गैस सिलिंडर का अवैध स्टॉक करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और सिलिंडर जब्त कर लिए। सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी गई और 30 गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - प्रवीण कुमार, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग, महेंद्रगढ़

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0