पंजाब बोर्ड टॉपर्स से मिलेंगे CM मान, सम्मान के साथ देंगे स्कॉलरशिप चेक

May 14, 2026 - 09:14
 0  9
पंजाब बोर्ड टॉपर्स से मिलेंगे CM मान, सम्मान के साथ देंगे स्कॉलरशिप चेक

चंडीगढ़ 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मांन आज (14 मई) अपने सरकारी आवास चंडीगढ़ में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के 12वीं के टॉपर्स से मुलाकात करेंगे। पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री टॉपर्स को स्कॉलरशिप के चेक सौंपेंगे और विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित कर बधाई देंगे। बता दें कि बुधवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें तीन छात्राओं ने टॉप किया।

91.46 प्रतिशत रहा रिजल्ट
जारी 12वीं के रिजल्ट में 2 लाख 65 हजार 417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2 लाख 42 हजार 755 छात्र पास हुए। बोर्ड का ओवरऑल रिजल्ट 91.46 प्रतिशत रहा। इस बार मानसा के गुरुकुल एकेडमी पब्लिक स्कूल की सुप्रीत कौर, लुधियाना के BCM पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुहानी चौहान और स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिव्यांशी ने 500 में से 500 अंक हासिल किए। तीनों छात्राओं ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिला वाइज पास प्रतिशत सूची

अमृतसर-96.00%

पठानकोट- 95.66%

एसएएस नगर (मोहाली)- 95.62%

गुरदासपुर- 95.36%

कपूरथला- 95.31%

फरीदकोट- 94.63%

फिरोजपुर- 93.87%

एसबीएस नगर (नवांशहर)- 93.86%

होशियारपुर- 93.15%

रूपनगर- 92.83%

पटियाला- 91.40%

तरनतारन- 91.22%

मानसा- 90.54%

मोगा- 90.34%

बरनाला- 90.26%

फतेहगढ़ साहिब- 90.16%

जालंधर- 90.14%

मलेरकोटला- 89.45%

संगरूर- 88.76%

बठिंडा- 88.19%

फाजिल्का- 87.64%

श्री मुक्तसर साहिब- 87.64%

लुधियाना- 87.04%

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0