डायल-112 जवानों ने प्रदेशभर में तत्परता से संभाली आपातकालीन सहायता की जिम्मेदारी

Nov 22, 2026 - 16:44
 0  9
डायल-112 जवानों ने प्रदेशभर में तत्परता से संभाली आपातकालीन सहायता की जिम्मेदारी

डायल-112 जवानों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ निभाई आपातकालीन सहायता की जिम्मेदारी

विगत एक सप्ताह में 09 बिछड़े बच्चों एवं बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया
सड़क एवं रेल दुर्घटनाओं में 35 घायलों को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल
के साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विगत एक सप्ताह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में डायल-112 जवानों ने घर से बिछड़े मासूम बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया। वहीं सड़क एवं रेल दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराने में मदद की। इसके अतिरिक्त आगजनी एवं आपसी विवाद जैसी आपात परिस्थितियों में भी पुलिस जवानों ने तत्परता से सहायता प्रदान की।

बिछड़े बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाया
डायल-112 जवानों ने विभिन्न जिलों में घर से निकलकर रास्ता भटक गए बच्चों एवं बुजुर्गों की सहायता कर उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाया। दमोह के थाना हटा क्षेत्र में 3 वर्षीय, ग्वालियर के थाना कम्पू क्षेत्र में 5 वर्षीय, बैतूल के थाना मुलताई क्षेत्र में 12 वर्षीय, टीकमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में 8 वर्षीय, सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र में 6 वर्षीय बालक, भोपाल के थाना गांधीनगर क्षेत्र में घर से निकलकर रास्ता भटके 2 वर्षीय मासूम, मुरैना के थाना बामौर क्षेत्र में परिजन की डांट से नाराज होकर घर से निकले 11 वर्षीय बालक तथा सागर के थाना मकरोनिया क्षेत्र में अपने मित्र से बिछड़कर अकेले रह गए 13 वर्षीय बालक को खोजकर सुरक्षित परिवार के सुपुर्द किया। इसी प्रकार रायसेन के थाना साँची क्षेत्र में रास्ता भटक गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके परिजनों से मिलाया । इन सभी मामलों में जवानों ने संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

सड़क एवं रेल दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता
दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में भी डायल-112 जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धार जिले के अमझेरा क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से घायल तीन राहगीरों तथा सादलपुर क्षेत्र में कार दुर्घटना में घायल चार व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया। उमरिया में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों, नरसिंहपुर के ग्राम सुरगी में  घायल युवक सहित एक अन्य घायल व्यक्ति, गुना के जामनेर क्षेत्र में ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल दो व्यक्ति, छिंदवाड़ा के अमरेठ क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल दो व्यक्तियों, मुरैना के टेंटरा क्षेत्र में वाहन की टक्कर से घायल दो व्यक्तियों, सागर जिले के खुरई शहर क्षेत्र में सड़क किनारे घायल मिले बुजुर्ग, रहली क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल चार व्यक्ति, बहेरिया क्षेत्र में सफारी कार दुर्घटना में घायल चार व्यक्ति तथा मोतीनगर क्षेत्र में घायल दो किशोरों तथा नीमच के रामपुरा क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बेहोशी की हालत में मिले 70 वर्षीय बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया ।

इसके अतिरिक्त खंडवा के कोतवाली क्षेत्र में रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति, मुरैना के स्टेशन रोड क्षेत्र में रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आए एक व्यक्ति तथा सिंगरौली के बैढ़न क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया।

आगजनी एवं विवाद की घटनाओं में भी तत्परता से की मदद
सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोसाई खमरिया में आगजनी की घटना में झुलसे 60 वर्षीय व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया तथा फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाने में सहयोग किया। मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा प्रदेशभर में आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सक्रिय है। संकट की घड़ी में समय पर घटनास्थल पर पहुँचकर जरूरतमंदों की सहायता करना, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाना तथा बिछड़े हुए लोगों को उनके परिवारों से मिलाना पुलिस की जनसेवा एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0