झारखंड में ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर बनेगा, टाटा मोटर्स और परिवहन विभाग के बीच होगा एमओयू
रांची
झारखंड में भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर एक बात स्पष्ट तौर पर सामने आती रही है कि इन वाहनों के चालक प्रशिक्षित नहीं थे।
कई बार ढलान वाली सड़कों पर दुर्घटनाएं हुई हैं। परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा संभाग के अधिकारियों ने इसके लिए प्रशिक्षण केंद्र की आवश्यकता पर बल दिया था और इसके आलोक में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से अब राज्य में परिवहन विभाग एवं टाटा के बीच मंगलवार काे एमओयू पर हस्ताक्षर होने जा रहा है।
इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करार को लेकर पूर्व में ही टेल्को क्षेत्र के मनपीटा में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च की स्थापना के लिए स्थल चयनित किया जा चुका है।
अब मंगलवार को 11.88 एकड़ के इस भूखंड पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे
प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए परिवहन विभाग की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इस परियोजना पर 22.03 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सूत्रों के अनुसार यहां से हर वर्ष तीन हजार के करीब प्रशिक्षित ड्राइवर तैयार होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0