पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया हुए अरेस्ट, विजिलेंस की सुबह से चल रही छापेमारी रंग लाई

Jun 25, 2025 - 12:14
 0  6
पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया हुए अरेस्ट, विजिलेंस की सुबह से चल रही छापेमारी रंग लाई

पंजाब 
शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित उनके ग्रीन एवेन्यू वाले घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आज सुबह विजिलेंस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। घंटों चली इस कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि नशा तस्करी के मामले में मजीठिया के घर की तलाशी ली जा रही थी। टीम ने कई दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साले हैं। रिपोर्ट के अनुसार मजीठिया को मोहाली ले जाया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने मजीठिया के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन मामूली झड़प के बाद उन्हें वापस धकेल दिया गया।

आपको बता दें कि मजीठिया लंबे समय से पंजाब सरकार पर नशे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लुधियाना उपचुनाव से दो दिन पूर्व भी उन्होंने पंजाब के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में डॉ. रवजोत एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। मजीठिया ने इसे सेल्फी कांड का नाम देते हुए आम आदमी पार्टी और उसके मंत्री पर बड़े सवाल उठाये थे। उन्होंने मंत्री को पार्टी से निकालने की मांग की थी।

आरोप लगाने के बाद मजीठिया ने कहा था कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार उन पर एक और झूठा केस करेगी। पहले भी उन पर ऐसे केस किए गए हैं लेकिन वह इन से डरने वाले नहीं हैं।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0