इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम

Nov 24, 2026 - 13:14
 0  7
इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम

 नई दिल्ली
 पिछले काफी दिनों से चल रही गहमागहमी के बीच जेनसन हुआंग की एनवीडिया में बतौर सीईओ वापसी हो गई है। उनके अफेयर की खबरें सामने आने के बाद उन्होंने चिप निर्माता कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच उनके इस्तीफे और उनकी कंपनी में वापसी को लेकर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

इंटरनेट पर मीम बनाने वालों ने उनके वापसी को कॉमेडी में बदलने में जरा भी देर नहीं लगाई। मीम्स बनाने वालों की अगर मानें तो जेनसन हुआंग को बस ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 गेम खेलने के लिए थोड़ा समय चाहिए था।

हुआंग की एनवीडिया में वापसी पर इंटरनेट यूजर्स ने क्या लिखा?
एक यूजर ने लिखा, 'जेनसन हुआंग बनें। जीटीए 6 से ठीक पहले इस्तीफा दें और खाली समय पाएं। पूरा गेम खेलें फिर सीईओ बनकर वापस आ जाएं।' एक यूजर ने ईमेल की कटिंग शेयर करते हुए लिखा, "दोस्तों, मैंने जीटीए 6 फिनिश कर दिया। अब मैं वापसी के लिए तैयार हूं।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "जेनसन हुआंग ने इस्तीफा सिर्फ जीटीए 6 खेलने के लिए दिया था।" मीम कंटेंट पोस्ट करने वाले यूजर्स की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भी शामिल हैं, जिन्होंने पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान जुलाई 2024 में हुए जानलेवा हमले की मशहूर तस्वीर का एक बदला हुआ रूप अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर शेयर किया।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक एआई-जनरेटेड तस्वीर साझा की है, जिसमें हुआंग के चेहरे पर खून लगा है और उनके हाथ में एक लाल ब्रा नजर आ रही है। तस्वीर में हुआंग सीक्रेट सर्विस एजेंटों से घिरे हुए हैं और उनके हाथ में लाल ब्रा है।

हुआंग के इस्तीफे पर यूजर्स ने क्या लिखा था?
एनवीडिया से हुआंग के इस्तीफे के बाद कुछ मीम्स बहुत वायरल हुए थे। एक यूजर ने लिखा था, "हर कुछ महीनों में किस्मत किसी सीईओ को बलि के लिए चुन लेती है। यही तो रीत है।"

तो वहीं, एक यूजर ने कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "चीन की हमजी अली मजारी।" एक अन्य यूजर ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "भाई के पास मानव इतिहास के सबसे एडवांस एआई का एक्सेस था फिर भी वह कोई रेड फ्लैग नहीं पहचान पाया।" इसी तरह एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा गया, "भाई, सबसे जरूरी चिप को ही कंट्रोल नहीं कर पाया।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0