Ghaziabad-Jewar Namo Bharat: 50 मिनट में Noida Airport, NCR के 4 शहरों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

Aug 11, 2026 - 12:44
 0  8
Ghaziabad-Jewar Namo Bharat: 50 मिनट में Noida Airport, NCR के 4 शहरों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

गाजियाबाद

गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर भी दिल्ली-मेरठ नमो भारत रूट की तरह होगा. इसमें रैपिड रेल और मेट्रो दोनों दौड़ेंगी. इस कॉरिडोर के चालू होते ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद को आपस में एक हाईस्पीड कनेक्टिविटी रूट मिलेगा.इस नमो भारत ट्रेन रूट की प्रारंभिक डीपीआर तैयार हो गई है और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन दिल्ली-मेरठ रूट जहां 82 किमी लंबा था, वहीं ये कॉरिडोर 72.5 किलोमीटर का होगा. ये गाजियाबाद के नमो भारत स्टेशन से शुरू होकर नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगा. इसकी दूरी 50 मिनट में पूरी हो जाएगी. एनसीआरटीसी पहले दिल्ली के सराय काले खां से जेवर तक के लिए एक सीधे नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर पर विचार कर रही थी, लेकिन अब फोकस गाजियाबाद से जेवर रूट पर है. गाजियाबाद-नोएडा एयरपोर्ट रैपिड रेल बनती है तो अपने आप ही दिल्ली से कनेक्ट हो जाएगी, क्योंकि गाजियाबाद उसके रूट में है। 

    72.44 किलोमीटर लंबाई
    20,640 करोड़ अनुमानित लागत
    160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
    22 स्टेशन, 11 रैपिड रेल और 11 लोकल मेट्रो 

एनसीआर में नमो भारत कॉरिडोर का नया रूट
ये गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से NCR में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत तीन राज्यों के बीच आसान कनेक्टिविटी देगी. जेवर एयरपोर्ट से गाजियाबाद का सफर 50 मिनट से कम समय में पूरा होगा. दिल्ली के सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट ​​70 मिनट से कम टाइम में सफर होगा. दिल्ली एयरोसिटी तक 80 मिनट और बेगमपुल तक 85 मिनट से कम समय में यह सफर पूरा होगा. यह नमो भारत कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा के घनी आबादी वाले इलाकों को भी जोड़ेगा। 

नमो भारत RRTS और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर
NCRTC का कहना है कि 29 दिसंबर के प्रस्ताव के अनुसार, गाजियाबाद-जेवर नमो भारत RRTS और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर होगा. इस नमो भारत का गाजियाबाद पहला स्टेशन होगा. जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये खत्म होगा. रैपिड रेल रूट का करीब 71.5 किमी हिस्सा एलिवेटेड होगा और 1.29 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड होगा. नोएडा एयरपोर्ट पर नमो भारत स्टेशन भूमिगत होगा. एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर के पास ये स्टेशन होगा। 

नमो भारत कॉरिडोर पर कितने 22 स्टेशन
टीओआई रिपोर्ट के अनुसार, नमो भारत कॉरिडोर पर गाजियाबाद के अलावा कुल 22 स्टेशन हैं. इन स्टेशनों में नोएडा एयरपोर्ट छोड़कर 21 स्टेशन एलिवेटेड होंगे. इसमें मेट्रो नमो भारत स्टेशन से इकोटेक-VI तक चलेगी. मेट्रो के कुल 18 स्टेशन होंगे. नमो भारत कॉरिडोर में रैपिड रेल के 11 स्टेशन होंगे. रैपिड रेल और मेट्रो दोनों के 7 स्टेशन कॉमन होंगे. इस नमो भारत रूट पर इकोटेक-6 में डिपो और वर्कशॉप होगी. जबकि YEIDA सेक्टर 21 सहायक डिपो का काम करेगी। 

गाजियाबाद-जेवर नमो भारत RRTS कॉरिडोर 
गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर में सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क मेन जंक्शन होगा. गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए इंटरचेंज कर सकते हैं. जेवर एयरपोर्ट से गाजियाबाद पहुंचकर नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन और दिल्ली मेट्रो रेड लाइन भी पकड़ सकते हैं. साहिबाबा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (चार मूर्ति चौक), सूरजपुर, कासना, यीडा के सेक्टर और इकोटेक भी इस रूट से जुड़ जाएंगे. केंद्र सरकार इस परियोजना में 50 फीसदी फंडिंग कर रही है. बाकी यीडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यूपी सरकार योगदान देगी। 

नोएडा एयरपोर्ट को तेज स्पीड कनेक्टिविटी
नोएडा एयरपोर्ट के लिए सुरक्षित, तेज और आसान कनेक्टिविटी के लिए ये रैपिड रेल कॉरिडोर वरदान बनेगा. गाजियाबाद, दिल्ली के अलावा मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ और वेस्ट यूपी के अन्य शहरों को नोएडा एयरपोर्ट के लिए फास्ट ट्रैक कनेक्टिविटी मिलेगी.एक ही ट्रैक पर नमो भारत और लोकल मेट्रो ट्रेनें भी चलेंगी. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव घटेगा. ग्रेटर नोएडा, यीडा सिटी और जेवर क्षेत्र के साथ प्रस्तावित न्यू नोएडा में औद्योगिक, व्यावसायिक और रियल एस्टेट निवेश को बढ़ावा मिलेगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0