श्रीलंका दौरे पर गिल की अग्निपरीक्षा, पनेसर के सवाल का देंगे जवाब?

Aug 13, 2026 - 09:14
 0  8
श्रीलंका दौरे पर गिल की अग्निपरीक्षा, पनेसर के सवाल का देंगे जवाब?

 नई दिल्ली
करोड़ों फैंस को जिस रियल क्रिकेट का बेसब्री से इंतजार था, वह 15 अगस्त से मेजबान श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने जा रही है. टेस्ट टीम इंडिया (Team India), हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का भी है. दांव पर WTC Final के रूप में वो मंजिल भी है, जिस पर टीम इंडिया सहित कइयों का भविष्य भी दांव पर है. इस कड़ी में बात कप्तान शुभमन गिल की करते हैं, जिन पर तमाम पंडितों की नजरें लगी हैं. कई बातें उनका पीछा कर रही हैं. पंडित यह देखने के लिए बेताब हैं कि वह अपने पहले श्रीलंका दौरे में कप्तान शुभमन गिल कैसा प्रदर्शन करते हैं. वहीं, आलोचकों के मन में वह बात अभी भी गूंज रही है, जो मोंटी पनसेर ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे में कही थी.

पिछले साल गिल ने किया था 'बड़ा धमाका'
पिछले साल टीम इंडिया ने जब इंग्लैंड का दौरा किया, तो कप्तान बनकर सवालों के घेरे में आए शुभमन गिल ने धमाकेदार अंदाज में जवाब दिया. पांच मैचों की सीरीज अगर 2-2 से ड्रा छूटी, तो इसकी एक बड़ी वजह गिल का प्रदर्शन रहा. शुभमन ने दौरे में 10 पारियों में 4 शतक और 75.40 के औसत से 754 रन बनाकर दुनिया को अभिभूत कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद भारतीय मूल के पूर्व लेफ्टी इंग्लिश स्पिनर मोंटी पनेसर ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था.

मोंटी पनेसर ने खड़ा किया बड़ा सवाल?
गिल के बल्ले ने सबसे ज्यादा तूफान एजबस्टन में मचाया. पहली पारी में 269 रन, तो दूसरी पारी में सिर्फ 162 गेंदों पर 430 रन. पूरा क्रिकेट जगत दांत तले उंगली दबाए हुए था. तमाम आलोचक खोली में चले गए थे, लेकिन मोंटी  पनेसर बोले कि गिल ने यह सब बैटिंग पिच पर किया. पनेसर ने बाद में इंटरव्यू में राय रखते हुए कहा, 'एजबस्टन में पिच खासी पाटा थी और इंग्लिश बॉलरों को विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा.'

पनेसर का जवाब दे पाएंगे गिल?
अब गिल के सामने चैलेंज थोड़ा बड़ा हो चला है. पनेसर का आरोप अभी तक पीछा ही नहीं कर रहा, बल्कि चैलेंज बड़ा इस लिहाज से हो चला है कि श्रीलंका की पिचें न केवल स्पिनफ्रेंडली होने जा रही हैं, बल्कि 'स्थायी चरित्र' के अनुसार इसमें खासा धीमापन होगा, जो बल्लेबाज के धैर्य की अच्छी खासी परीक्षा लेगा. वहीं, यह गिल का यह श्रीलंका का पहला दौरा है. साथ ही वह कप्तान हैं. जाहिर है कि गिल कई तरह के दबाव अपने साथ लेकर चल रहे हैं.
    
गिल की खास तैयारी, बरसेंगे रन?
वैसे गिल जानते हैं कि वह किन 'पहलुओं' से घिरे हैं. और इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय कप्तान ने श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होने से पहले खास तैयारी की थी. इस तैयारी के तहत गिल ने टर्निंग ट्रैक पर कई दिन श्रींकाई स्पिनरों को ध्यान में रखते हुए लेफ्ट-आर्म स्पिनरों के खिलाफ घंटों अभ्यास किया. गिल जानते हैं कि श्रीलंका ने उन  सहित टीम इंडिया को घेरने के लिए कैसे विकेट बनाए हैं. और किस तरह का चैलेंज उन्हें मिलने जा रहा है. गिल समझते हैं कि अगर इस दौरे में उनसे रन नहीं निकले, तो आलोचक उनके पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ जाएंगे. बहरहाल, अब देखने की बात यह होगी गिल की तैयारी का रंग कितना गहरा होता है. सभी की नजरें लगी हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0