अमृतसर में ₹35 करोड़ की हेरोइन बरामद, 5 किलो खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार; पुलिस का बड़ा एक्शन

Aug 7, 2026 - 08:14
 0  9
अमृतसर में ₹35 करोड़ की हेरोइन बरामद, 5 किलो खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार; पुलिस का बड़ा एक्शन

अमृतसर
अमृतसर जिला देहात पुलिस और बीएसएफ ने संयुक अभियान के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से पांच किलो 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह हाल के दिनों में हुई बड़ी बरामदगियों में शामिल है।

थाना घरिंडा में आरोपी के खिलाफ केस दायर किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हेरोइन को किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। जांच के दौरान नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी हो तो पुलिस को इसकी सूचना दें। 

थाना घरिंडा पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।

जांच के दौरान पुलिस इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस का एक्शन
अमृतसर देहात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है। पुलिस का लक्ष्य समाज को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है।

नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। जनभागीदारी से ही इस अवैध कारोबार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0