इंदौर में 9 साल तक ‘रवि’ बनकर महिला का शोषण, 4 साल के मासूम से भी दरिंदगी का आरोप

Oct 26, 2026 - 16:14
 0  9
इंदौर में 9 साल तक ‘रवि’ बनकर महिला का शोषण, 4 साल के मासूम से भी दरिंदगी का आरोप

 इंदौर

एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर एक महिला के साथ धोखा करने, शारीरिक शोषण और उसके चार वर्षीय बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर रविवार रात पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। इसके बाद आरोपित जुनैद को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

टीआई मनोज सेंधव के अनुसार मुकेरीपुरा नृसिंह बाजार की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात आटो ड्राइवर जुनैद से हुई थी। आरोपित ने खुद को रवि निवासी नृसिंह बाजार बताकर अपनी असली पहचान और मुस्लिम धर्म की बात छिपाई थी। इसके बाद उसने खुद को रवि बताकर महिला से प्रेम का नाटक किया और शादी का झांसा देकर इंदौर के कई क्षेत्र कालानी नगर, चंदन नगर, जूना रिसाला और महावर नगर में किराए के कमरे लेकर कई साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0