अंतर्राज्यीय हवाला रैकेट का पर्दाफाश कर बचित्र सिंह उर्फ दलप्रीत सिंह निवासी लुधियाना को किया गिरफ्तार

Jun 7, 2025 - 11:44
 0  6
अंतर्राज्यीय हवाला रैकेट का पर्दाफाश कर बचित्र सिंह उर्फ दलप्रीत सिंह निवासी लुधियाना को किया गिरफ्तार

अमृतसर 
जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने अंतर्राज्यीय हवाला रैकेट का पर्दाफाश कर बचित्र सिंह उर्फ दलप्रीत सिंह निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 12.99 लाख रुपए की भारतीय करंसी व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। थाना लोपोके की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।

एस.पी. इनवैस्टीगेशन आदित्य वारियर कप्तान ने बताया कि 1 जून को देहाती पुलिस द्वारा फतेह सिंह उर्फ गांधी, रणजीत सिंह काला व जगरूप सिंह लल्ली को 5 ग्लॉक पिस्तौलें, 2 पिस्तौले 30 बोर, 1 जिगाना पिस्तौल व 10 कारतूसो सहित गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस जांच में बचित्र सिंह का नाम सामने आया जिसे छापामारी कर भारतीय करंसी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0