शा.प्रा.वि. गर्जन बिजहा में सुविधाओं का टोटा, मैदान, बाउंड्री और शौचालय नहीं
शा.प्रा.वि. गर्जन बिजहा में सुविधाओं का टोटा, मैदान, बाउंड्री और शौचालय नहीं
राजेंद्रग्राम/छबिलाल महरा
प्रधानमंत्री जनमन क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक विद्यालय गर्जन वीजा में आज भी बच्चों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों के लिए खेल मैदान, बाउंड्री वॉल और शौचालय तीनों का अभाव है।
विद्यालय में लगभग 50 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल परिसर खुला होने के कारण न तो सुरक्षा है और न ही अनुशासन। बाउंड्री न होने से आवारा पशु और बाहरी लोग परिसर में आ जाते हैं।
सबसे बड़ी समस्या शौचालय न होना है। छोटे बच्चों को दिक्कत होने पर घर भेजा जाता है या उन्हें खुले में जाना पड़ता है। गर्मी के दिनों में पेयजल की भी समस्या रहती है। खेलने के लिए मैदान न होने से बच्चों का शारीरिक विकास भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि "सरकार हर योजना में करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन हमारे बच्चों के स्कूल में एक शौचालय और पानी की टंकी तक नहीं लग पाई। 301.16 लाख की सड़क 6 महीने में बह गई।
अभिभावकों ने जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि गर्जन बिरहा स्कूल में तत्काल शौचालय, बाउंड्री, पेयजल और मैदान की व्यवस्था की जाए।
इस संबंध में संकुल प्रभारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0