30 अगस्त 2026 को टीईटी के विरोध में लाखों शिक्षकों का दिल्ली कूच -

Aug 27, 2026 - 14:14
 0  6
30 अगस्त 2026 को टीईटी के विरोध में लाखों शिक्षकों का दिल्ली  कूच -

ग्वालियर

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रांतीय आव्हान पर 30 अगस्त 2026 को पूरे मध्यप्रदेश से लगभग एक लाख एवं ग्वालियर जिले से लगभग दो हजार शिक्षक दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्रित होकर टीईटी के विरुद्ध आंदोलन में भाग लेंगे संयुक्त मोर्चा जिला शाखा ग्वालियर के जिला संयोजक लक्ष्मी नारायण जाटव ने बताया कि  सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों से परेशान होकर ग्वालियर से लगभग दो हजार शिक्षक सपरिवार दिल्ली पहुंच रहे है शिक्षकों की माँग है कि आर टी ई अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से पूरी तरह छूट दी जाये,पुरानी पेंशन बहाल की जायें तथा मध्यप्रदेश में अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाल करते हुए पुरानी पेंशन,ग्रेच्यूटी, अवकाश नगदीकरण एवं अन्य लाभ प्रदान किये जायें,

संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक लक्ष्मी नारायण जाटव ने शिक्षकों से अपील की है कि शिक्षक किसी कारण आंदोलन भाग नही ले पा रहे वे दिनांक 31 अगस्त को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर शिक्षक आंदोलन का समर्थन करें अभी नही तो कभी नही,करो या मरो,दिल्ली चलों का नारा देते हुए शिक्षकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंच कर आंदोलन में भाग लें सरकार हमारी माँगों पर अवश्य विचार करेगी और टीईटी से छूट देने का रास्ता निकालेगी ऐसा विश्वास है !
                                

 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0