फगवाड़ा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: इन्वेस्टमेंट के नाम पर व्यक्ति से 35 लाख की ठगी

Apr 20, 2026 - 10:14
 0  8
फगवाड़ा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: इन्वेस्टमेंट के नाम पर व्यक्ति से 35 लाख की ठगी

फगवाड़ा.

जिला कपूरथला में मासूम लोगों के साथ इन्वेस्टमेंट के नाम पर शातिर साइबर ठगों द्वारा लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले निरंतर जारी हैं। जानकारी अनुसार जिला कपूरथला की साइबर क्राइम की पुलिस टीम को अज्ञात साईबर ठगों द्वारा अब एक और लाखों रूपए की बड़ी साईबर ठगी करने की सूचना मिली है।

ललित कुमार वासी जिला कपूरथला ने पुलिस को दी शिकायत में खुलासा किया हैं कि उसे इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर अज्ञात साइबर ठगों ने करीब 35,08,931 रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी की हैं। पुलिस ने ललित कुमार की शिकायत पर साइबर क्राईम सेल में बी.एन.एस. की धारा 318(4),319(2) और 66 डी आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्णनयोग्य है कि इससे पूर्व भी फगवाड़ा सहित जिला कपूरथला में बीते 5 दिनों के अंदर करीब 26,82,727 की 2 ऑनलाइन ठगियां होने की सूचना साइबर क्राईम सैल जिला कपूरथला की पुलिस को दी गई है।

अभी उक्त मामलों की जहां साईबर सैल की पुलिस द्वारा जांच की ही जा रही है वहीं साईबर ठगों ने एक और लाखों रुपए की बड़ी ठगी को सफलता पूर्वक अंजाम दे दिया है। ऐसे में अब जिला कपूरथला में एक सप्ताह के भीतर 61, 91,658 रुपए की साइबर ठगी के तीन मामले प्रकाश में आ चुके हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों मामलों की पुलिस जांच का दौर जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0