MP Board Result: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में 10वीं-12वीं के परिणाम, 5वीं-8वीं का रिजल्ट इस सप्ताह

Mar 25, 2026 - 04:14
 0  9
MP Board Result: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में 10वीं-12वीं के परिणाम, 5वीं-8वीं का रिजल्ट इस सप्ताह

भोपाल 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल) की कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा करने के लिए सभी केंद्रों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। वहीं कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम इसी सप्ताह घोषित होने की प्रबल संभावना है। 

16 लाख छात्रों का इंतजार
इस वर्ष दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगभग 20 हजार शिक्षक लगाए गए हैं और प्रक्रिया तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। विभाग का लक्ष्य है कि परिणाम समय पर जारी कर छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

मूल्यांकन में तेजी, रिजल्ट की तैयारी शुरू
अधिकारियों के अनुसार मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य को तेज किया गया है। अंतिम चरण में पहुंचते ही रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि निर्धारित समय सीमा में परिणाम घोषित किए जा सकें।

दो विषय में फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र केवल दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उन्हें जून में पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों का पूरा वर्ष खराब होने से बचाया जा सकेगा।

5वीं और 8वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह
कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम इसी सप्ताह घोषित होने की प्रबल संभावना है। इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश द्वारा किया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित हुई थीं। रिजल्ट की अंतिम तारीख की घोषणा जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर की जाएगी।

रिजल्ट कैसे देखें
छात्र निम्न प्रक्रिया से अपना परिणाम देख सकेंगे
आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in या mpbse.nic.in पर जाएं
होमपेज पर ‘Class 5th/8th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें
रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0