स्वतंत्रता दिवस पर एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी के तीन विद्युत गृहों को मिलेगा उत्कृष्टता पुरस्कार

Aug 15, 2026 - 04:14
 0  8
स्वतंत्रता दिवस पर एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी के तीन विद्युत गृहों को मिलेगा उत्कृष्टता पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस पर एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी के तीन विद्युत गृहों को मिलेगा उत्कृष्टता पुरस्कार

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी, श्री सिंगाजी ताप विद्युत
गृह और मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह को मिलेगी शील्ड

भोपाल
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के तीन विद्युत गृहों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, परिचालन दक्षता और तकनीकी क्षमता के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह परिसर, सारनी को सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन कॉम्प्लेक्स (Best Power Station Complex), श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह, खंडवा को वैयक्तिक सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन (Best Individual Power Station) और मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह, शिवपुरी को सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत गृह (Best Hydel Power Station) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह परिसर को 10 लाख रुपए का पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन कॉम्प्लेक्स श्रेणी में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह परिसर, सारनी को 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि और स्थायी शील्ड प्रदान की जाएगी। यह सम्मान पूरे विद्युत गृह परिसर के समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन को रेखांकित करता है।

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह को 5 लाख रुपए

वैयक्तिक सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन श्रेणी में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह, पावर स्टेशन हाउस-1, खंडवा को 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि एवं स्थायी शील्ड प्रदान की जाएगी।

मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह को 3 लाख रुपए

सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत गृह श्रेणी में मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह, शिवपुरी को 3 लाख रुपए की पुरस्कार राशि एवं स्थायी शील्ड से सम्मानित किया जाएगा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन को मिली संस्थागत पहचान-इन पुरस्कारों के माध्यम से मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप एवं जल विद्युत गृहों की परिचालन विश्वसनीयता, तकनीकी दक्षता और उत्पादन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को संस्थागत मान्यता मिली है। यह उपलब्धि विद्युत गृहों में कार्यरत अभियंताओं, अधिकारियों एवं कार्मिकों की निरंतर मेहनत, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है।

इन पुरस्कारों की राशि संबंधित विद्युत गृहों में सामुदायिक मद (Community Items) पर व्यय की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक साथ तीन विद्युत गृहों को प्राप्त यह सम्मान मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि कंपनी के विद्युत गृहों द्वारा विश्वसनीय, दक्ष और निरंतर विद्युत उत्पादन के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित करती है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0