टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी की आधिकारिक पुष्टि

Jun 17, 2026 - 13:14
 0  9
टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी की आधिकारिक पुष्टि

हॉलीवुड के मशहूर कपल जेंडाया और टॉम हॉलैंड शादी कर चुके हैं। महीनों से इनकी शादी के कयास लग रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। अब खुद टॉम हॉलैंड ने यह पुष्टि कर दी है कि वे जेंडाया के साथ शादी कर चुके हैं। अभिनेता ने यह भी कहा कि इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और दोस्त मौजूद थे

शादी को लेकर टॉम हॉलैंड ने क्या कहा?
टॉम ने जेंडाया संग शादी की बात कबूल कर ली है, मगर उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल, इस खूबसूरत जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं कि दोनों घर बसा चुके हैं। बता दें कि टॉम हॉलैंड ने हाल ही में 'एस्क्वायर' 'Esquire' से बातचीत में शादी की बात कबूल की है।

शादी की फेक तस्वीर पर क्या बोले टॉम हॉलैंड?
टॉम और जेंडाया की AI-जनरेटेड शादी की तस्वीरों पर दिए गए अभिनेता के जवाब से यह पुष्टि हो गई की दोनों ने पहले ही शादी कर ली है। मार्च 2026 में वायरल हुईं फेक तस्वीरों में दोनों को इटली के लेक कोमो में शादी करते हुए दिखाया गया था। बातचीत में टॉम हॉलैंड ने बताया कि ये तस्वीर देख उनकी दादी भी धोखा खा गईं और उन्हें लगा कि ये असली तस्वीरें हैं। दादी ने नाराजगी भी जताई कि उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन तस्वीरों से कोई और भी धोखा खा गया था? इस पर हॉलैंड ने जवाब दिया, 'नहीं, मुझे किसी और रिश्तेदार को नहीं समझाना पड़ा, क्योंकि वे सभी वहां हमारी असली शादी में मौजूद थे'। इसी जवाब से कंफर्म हो गया कि दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इस खूबसूरत जोड़ी ने शादी की।

शादी पर और जानकारी देने से किया इनकार
शादी की पुष्टि तो टॉम ने कर दी, मगर इस बारे में और कुछ बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा'। दोनों की सीक्रेट शादी की अफवाहें कई महीनों से चल रही थीं। मार्च में इन अटकलों को और बल मिला जब ज़ेंडाया के लंबे समय से स्टाइलिस्ट रहे लॉ रोच ने इशारा किया कि शादी हो चुकी है। रेड कार्पेट पर 'एक्सेस हॉलीवुड' से बात करते हुए रोच ने मजाक में कहा, 'शादी तो हो चुकी है। आप उसे मिस कर गए'।

कब से शुरू हुईं डेटिंग की अफवाहें?
अब तक शादी को लेकर चल रहीं खबरों और अटकलों पर टॉम हॉलैंड और जेंडाया, दोनों ने ही चुप्पी साध रखी थी। पहली बार एक्टर ने शादी को लेकर सार्वजनिक रूप से बात की है और पुष्टि की है। इंटरव्यू में हॉलैंड ने जेंडाया के साथ अपने मजबूत रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि वे वे एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं। उन्होंने जेंडाया को अपनी जिंदगी में सबसे स्पेशल इंसान और खास दोस्त बताया। टॉम हॉलैंड और जेंडाया की डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले साल 2016 में 'स्पाइडर-मैन- होमकमिंग' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थीं। बता दें कि हाल ही में दोनों अपनी नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के प्रमोशन के लिए स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0