रेलवे ओवरब्रिज का कार्य गंभीरता एवं रुचि के साथ शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी- कलेक्टर झा

Aug 12, 2026 - 12:14
 0  9
रेलवे ओवरब्रिज का कार्य गंभीरता एवं रुचि के साथ शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी- कलेक्टर  झा

रेलवे ओवरब्रिज का कार्य गंभीरता एवं रुचि के साथ शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी- कलेक्टर  झा

कलेक्टर ने निरीक्षण के पश्चात निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अनूपपुर 
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने आज जिला मुख्यालय अनूपपुर में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, पूर्ण किए जा चुके कार्यों तथा लंबित कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री झा ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री, गुणवत्ता एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना नागरिकों की सुविधा एवं सुगम आवागमन से सीधे जुड़ी है, इसलिए निर्माण कार्य को गंभीरता, रुचि एवं पूर्ण गुणवत्ता से कराएं जाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर श्री झा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अपने स्तर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिस पर कलेक्टर ने शेष कार्यों को कार्य योजना बनाकर तथा मजदूरों को मोबिलाइज कर निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में बताया गया कि रिटर्निंग वॉल, गार्डर एवं विद्युत पोल संबंधी कार्य प्रगतिरत है। 

कलेक्टर ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परियोजना की प्रगति की निरंतर समीक्षा करते हुए कार्य में अपेक्षित गति सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री झा ने रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के ड्रेनेज सिस्टम की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्रिज एवं रेलवे लाइन के विद्युतीकरण क्षेत्र में जलभराव के कारण किसी भी प्रकार का व्यवधान की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम को तकनीकी दृष्टि से बेहतर एवं प्रभावी बनाया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0