शिक्षक दिवस पर प्रदेश सरकार 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को करेगी राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित
भोपाल
प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में होगा। 5 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह और खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग विशेष अतिथि होंगे।
शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में प्रदेश भर से चयनित 33 उत्कृष्टशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 के लिए चयनित शिक्षकों को शॉल, फल, प्रशस्ति पत्र और 25,000 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर अलंकृत किया जाएगा।
विगत वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों का विशेष सम्मान
समारोह में विगत वर्ष 2025 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित दो शिक्षकों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित एवं राष्ट्रपति से सम्मानित 2 उत्कृष्ट शिक्षकों मती शीला पटले और भेरूलाल औसारा को समारोह में शॉल, फल, प्रशस्ति पत्र तथा सम्मान राशि प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इन शिक्षकों का होगा सम्मान
सु पूनम मिश्रा, बिहारी लाल प्रजापति, अरूण कुमार भादे, बलराम अहिरवार, मुकेश कुमार शर्मा, अरूण कुमार मित्तल, मुकेश कुमार प्रजापति, मनीष तिवारी, अजय कुमार मिश्रा, मुकेश नागर, राजेश महेश्वरी, मोहित कुमार गर्ग, सु पूजा पाण्डेय, सतीश कुमार पाण्डेय, सु श्वेता तिवारी, शिवलाल दांगी, धन्नालाल बिसेन, रितेश कुमार पथाडे, सुखनंदन साहू, नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश कुमार गुप्ता, सु शिखा शर्मा, महेन्द्र सिंह पवार, सु ज्योति पाठक, राकेश कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र सोनी, सु शर्मिला उपाध्याय, सु रीना देवी कटरे, हेमंत कुमार वैद्य, राकेश कुमार द्विवेद्वी एवं सु सीमा परमार शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0