PBKS का ऐतिहासिक रन चेज: 220 रन बनाकर SRH को 6 विकेट से हराया

Apr 12, 2026 - 09:14
 0  9
PBKS का ऐतिहासिक रन चेज: 220 रन बनाकर SRH को 6 विकेट से हराया

 मुल्लांपुर

 आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। एसआरएच से मिले 220 रनों के लक्ष्य को पीबीकेएस के बल्लेबाजों ने 18.5 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी है।

पंजाब किंग्स ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इससे पहले, एसआरएच के खिलाफ सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम था। आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 206 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। हालांकि शनिवार को मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, यह आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है।

श्रेयस अय्यर ने किया पोस्ट
पंजाब किंग्स की जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने सिर्फ दो शब्द में अपनी टीम की जीत को सेलिब्रेट किया है। श्रेयस अय्यर ने टीम की फोटोज के साथ लिखा, 'चरदी कला।'

पंजाब के ही नाम है बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे बड़े रन चेज का सफलतापूर्वक पीछा करने का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम है। टीम ने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 262 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। आईपीएल में पीबीकेएस ने यह 10वीं बार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को चेज किया है। पंजाब किंग्स की जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

अय्यर ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, प्रियांश आर्या ने महज 20 गेंदों में 285 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 57 रन बनाए तो प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए।
दीपेश शर्मा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0