BJP नेता की दुकान पर ग्रेनेड हमला करने वाले गिरफ्तार, पूछताछ में बड़े खुलासों के संकेत

May 17, 2026 - 13:14
 0  6
BJP नेता की दुकान पर ग्रेनेड हमला करने वाले गिरफ्तार, पूछताछ में बड़े खुलासों के संकेत

गुरदासपुर.

गुरदासपुर पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के साथ मिलकर 27 अप्रैल 2026 को गुरदासपुर में गीता भवन रोड के पास भाजपा नेता अटल शर्मा की दुकान अशोक ट्रेडर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान करनजीत सिंह निवासी तारपुर, अमरजीत सिंह उर्फ ​​बिल्ला निवासी जालंधर और सतनाम सिंह उर्फ ​​मिट्टू निवासी बोपाराय के रूप में हुई है। जब इस बारे में SSP गुरदासपुर आदित्य से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि खुशकिस्मती से तब ग्रेनेड फटा नहीं था और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। पुलिस ने टेक्निकल जानकारी, CCTV फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपियों की पहचान कर ली। इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी गुरदासपुर जिले से बाहर के रहने वाले हैं। जांच के दौरान एक आरोपी के घर से दूसरा हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताश की जाएगी ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के कहने पर काम कर रहे थे और उन्हें दो हैंड ग्रेनेड भी उसी हैंडलर ने दिए थे। इस बारे में सिटी गुरदासपुर पुलिस स्टेशन में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस विदेशी हैंडलर और लोकल साथियों से जुड़े आगे-पीछे के लिंक की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह राज्य में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है और इस संबंध में और बड़े खुलासे कर सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0