वाराणसी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पिस्टल से चली गोली, दो स्टाफ घायल

Aug 16, 2026 - 09:14
 0  7
वाराणसी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पिस्टल से चली गोली, दो स्टाफ घायल

वाराणसी
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ के दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला भी शामिल है. हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ का रहने वाला एक यात्री एअर इंडिया की फ्लाइट पकड़कर मुंबई की यात्रा करने वाला था. सुरक्षा प्रक्रिया के तहत यात्री ने अपने पास मौजूद पिस्टल और मैगजीन की जानकारी पहले ही अधिकारियों को घोषित (डिक्लेयर) कर दी थी.

अचानक पिस्टल से गोली छूट गई और जमीन से टकराने के बाद पास खड़े लड़के के हाथ में और महिला की जांघ में लग गई. गोली लगते ही दोनों घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हरहुआ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया.

जांच के दौरान चली गोली
वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता के मुताबिक, हथियार और उसके पेपर की जांच की जा रही थी, तभी गोली चल गई. उन्होंने बताया कि जब हथियार और कागजों की जांच चल रही थी तो उसे दौरान हथियार के मालिक और स्टाफ दोनों लोग मौजूद थे. जिन महिला और पुरुष स्टाफ को गोली लगी है. उनकी हालत सामान्य है और उनका इलाज चल रहा है.

आपको बता दें कि वाराणसी एयरपोर्ट (लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) की हवाई पट्टी ब्रिटिश काल में बनी, आजादी के बाद यहां से कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन से शुरू हुआ, 1953 में पहला टर्मिनल बना. साल 2005 में इसका नाम बदलकर लाल बहादुर शास्त्री रखा गया और 2010 में नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल उद्घाटन हुआ. यहां से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर, दुर्गापुर, गाजियाबाद, खजुराहो, पुणे, नवी मुंबई और विजयवाड़ा के लिए घरेलू तथा शारजाह, बैंकॉक व काठमांडू के लिए सीधे इंटरनेशनल फ्लाइट उपलब्ध हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0