7वीं वाहिनी विसबल भोपाल द्वारा लाल परेड ग्राउंड में 300 पौधों का रोपण

Aug 4, 2026 - 17:44
 0  6
7वीं वाहिनी विसबल भोपाल द्वारा लाल परेड ग्राउंड में 300 पौधों का रोपण

भोपाल 

पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के विकास एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस की 7वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (विसबल), भोपाल द्वारा सेनानी श्री हितेश चौधरी के नेतृत्व में लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आगामी 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लेने वाले परेड कमांडर एसडीओपी श्री आदित्य सिंघारिया, एसडीओपी श्री जैडेन लिंगजेरपा, परेड सेकंड-इन-कमांड (2IC) डीएसपी श्री हेमंत कुमार, डीएसपी सुश्री प्रतिमा जैन, प्लाटून कमांडरों सहित 7वीं वाहिनी के उपसेनानी श्री डेनियल जोजफ, एडज्यूटेंट श्री तरुण पटले तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 300 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रोपे गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा इस प्रकार के जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयास समाज में हरित एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण के संदेश को भी सुदृढ़ कर रहे हैं।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0