6 दिन तक बारिश का कहर! 26 जून से 1 जुलाई तक IMD का अलर्ट जारी

Jun 27, 2025 - 04:14
 0  6
6 दिन तक बारिश का कहर! 26 जून से 1 जुलाई तक IMD का अलर्ट जारी

नई दिल्ली 
मानसून ने आखिरकार पूरे देश में दस्तक दे दी है और इसके साथ ही गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। तापमान में गिरावट के साथ ही बादल अब कई राज्यों में मेहरबान हो गए हैं। लेकिन इस राहत की बारिश अब चिंता का सबब भी बन सकती है, क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 6 दिनों के लिए भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

कहां-कहां बरसेंगे बादल?
मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, 26 जून से 1 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।

 ये राज्य रहें सतर्क:
कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र – अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश – बारिश के साथ गरज-चमक और तूफानी हवाओं की संभावना
 
मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, गंगीय बंगाल – कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है

पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी क्षेत्र), सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश – पर्वतीय क्षेत्रों में तेज़ बारिश के साथ भूस्खलन की संभावना

दक्षिण भारत के राज्य जैसे केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम – समुद्री हवाओं के साथ जोरदार बारिश

दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत का हाल
राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।

राजस्थान में मानसून का मूड
राजस्थान के कई इलाकों में 26 से 29 जून के बीच मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज़ बारिश, बादल गर्जना, आंधी, और 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज़ हवाएं चल सकती हैं। गर्मी से राहत जरूर है, लेकिन अलर्ट भी जरूरी है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0