पंजाब में जारी रहेगा बारिश का दौर, अगस्त के पहले सप्ताह हिमाचल सीमा से लगे जिलों में बरसेंगे बादल

Aug 1, 2026 - 10:14
 0  7
पंजाब में जारी रहेगा बारिश का दौर, अगस्त के पहले सप्ताह हिमाचल सीमा से लगे जिलों में बरसेंगे बादल

लुधियाना.

शुक्रवार को भी पंजाब के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहने से तेज वर्षा हुई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में 3.8 मिलीमीटर, लुधियाना में 8.1 मिलीमीटर, पटियाला में 23.2 मिलीमीटर, पठानकोट में 32.0 मिलीमीटर, बरनाला में 16.5 मिलीमीटर, अमृतसर में 3.5 मिलीमीटर, कपूरथला में 4.0 मिलीमीटर, रूपनगर में 26.9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जबकि एसबीएस नगर, जालंधर में भी हल्की वर्षा हुई। दूरी तरफ वर्षा के चलते पठानकोट में दिन व रात का तापमान एक सामान रहा। यहां दिन का तापमान 27.9 डिग्री व रात का तापमापन 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर में दिन का तापमान 30.6 डिग्री व रात का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे जिलों में दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उधर माैसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पांच अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा।

हालांकि, मानसून की गति में कमी आएगी। हिमाचल के साथ लगते जिलों में भारी वर्षा की संभावना है, जबकि दूसरे जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। छह अगसत से मानसून कमजोर पड़ेगा और आगे वर्षा की कमी झेलनी पड़ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0