रिपोर्ट :भारत में 2075 तक एक तिहाई आबादी 60 वर्ष की होगी, जो वर्तमान 11% से काफी अधिक

Jun 24, 2025 - 03:44
 0  6
रिपोर्ट :भारत में 2075 तक एक तिहाई आबादी 60 वर्ष की होगी, जो वर्तमान 11% से काफी अधिक

नई दिल्ली
 भारत की युवा आबादी को देश की ताकत माना जाता है। देश की सियासत से लेकर सामाजिक ताने बाने तक, हर तरफ युवाओं की काबिलियत और क्षमताओं को प्रमुखता से आंका जाता है। लेकिन युवा जोश से भरे भारत के सामने आना वाला वक्त संकट से भरा हो सकता है। दरअसल एक रिपोर्ट ने भारत के लिए डराने वाली भविष्यवाणी की है।

संयुक्त राष्ट्र, विश्व जनसंख्या संभावनाएं 2024 (UN, World Population Prospects 2024) के अनुसार, 2075 तक भारत में हर तीन में से एक व्यक्ति 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का होगा। इसका मतलब है कि भारत में बुजुर्ग आबादी तेजी से बढ़ रही है, और यह जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगी।

भारत की जनसंख्या 2075 तक 1.6 अरब तक पहुंचने वाली है, लेकिन इसका जनसंख्या स्ट्रक्चर एक युवा पिरामिड से बुजुर्ग पिरामिड में बदल जाएगा। जनसंख्या में सबसे अधिक हिस्सा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग का होगा, जो उस समय कुल जनसंख्या का 31.5% होगा, जो कि आज के 11% से काफी अधिक है।

2075 तक भारत में हर तीन में से एक व्यक्ति 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का होगा। यह अनुमान है कि 2041 तक, 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की संख्या 20% तक पहुंच जाएगी। 2075 तक, यह संख्या और भी अधिक होने की उम्मीद है, जिससे भारत में बुजुर्गों की आबादी में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। भारत में जीवन प्रत्याशा लगातार बढ़ रही है, जिसका अर्थ है कि लोग अब पहले की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0