Jammu जाने वालों को झटका: 3 दिन बंद रहेगा पठानकोट–सुजानपुर फाटक, रेल सफर होगा लंबा

May 2, 2026 - 11:14
 0  8
Jammu जाने वालों को झटका: 3 दिन बंद रहेगा पठानकोट–सुजानपुर फाटक, रेल सफर होगा लंबा

पठानकोट.

जम्मू जाने वालों का सफर अब लंबा हो सकता है। दरअसल, पठानकोट-सुजानपुर रेलवे फाटक बंद रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग की ओर से सुजानपुर/पठानकोट मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 2 मई से 4 मई तक बंद रखा जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फाटक के पास रेलवे परिधि में आने वाली सड़क की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान सड़क चौड़ीकरण और सुधार से संबंधित काम किए जाएंगे, जिसके चलते यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे के पीडब्ल्यूआई अनिल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए फाटक को अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई है। रेलवे ने आम जनता से अपील की है कि वे इन तिथियों के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि एस.पी.एल. 4 सुजानपुर फाटक 2 मई सुबह 8 बजे से लेकर 4 मई शाम 7 बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा।

आपको बता दें कि, इस फाटक के बंद रहने से जम्मू जाने वालों का सफर लंबा हो सकता है। जम्मू कश्मीर जाने वाले लोगों के लिए पठानकोट शहर से सुजनापुर का रास्ता सुविधाजनक है। आज से 4 मई तक फाटक बंद रहने के कारण लंबा सफर तय करना होगा। जम्मू जाने के लिए लोगों को मलिकपुर के रास्ते से माधोपुर से लखनपुर पहुंचना होगा या फिर खानपुर से झझेली से होते हुए माधोपुर जाना पड़ेगा। इससे सफर 5 किलोमीटर अतिरिक्त हो जाएगा।पठानकोट. जम्मू जाने वालों का सफर अब लंबा हो सकता है। दरअसल, पठानकोट-सुजानपुर रेलवे फाटक बंद रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग की ओर से सुजानपुर/पठानकोट मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 2 मई से 4 मई तक बंद रखा जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फाटक के पास रेलवे परिधि में आने वाली सड़क की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान सड़क चौड़ीकरण और सुधार से संबंधित काम किए जाएंगे, जिसके चलते यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे के पीडब्ल्यूआई अनिल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए फाटक को अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई है। रेलवे ने आम जनता से अपील की है कि वे इन तिथियों के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि एस.पी.एल. 4 सुजानपुर फाटक 2 मई सुबह 8 बजे से लेकर 4 मई शाम 7:00 बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा।

आपको बता दें कि, इस फाटक के बंद रहने से जम्मू जाने वालों का सफर लंबा हो सकता है। जम्मू कश्मीर जाने वाले लोगों के लिए पठानकोट शहर से सुजनापुर का रास्ता सुविधाजनक है। आज से 4 मई तक फाटक बंद रहने के कारण लंबा सफर तय करना होगा। जम्मू जाने के लिए लोगों को मलिकपुर के रास्ते से माधोपुर से लखनपुर पहुंचना होगा या फिर खानपुर से झझेली से होते हुए माधोपुर जाना पड़ेगा। इससे सफर 5 किलोमीटर अतिरिक्त हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0