स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में टेस्ट फिफ्टी लगाने वाली पहली महिला बनीं

Jul 11, 2026 - 07:14
 0  7
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में टेस्ट फिफ्टी लगाने वाली पहली महिला बनीं

नई दिल्ली
इंडिया विमेंस वर्सेस इंग्लैंड विमेंस एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। यह मैच खास इसलिए है क्योंकि 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब ‘क्रिकेट का मक्का’ के नाम से मशहूर यह मैदान विमेंस टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में विमेंस क्रिकेट के लिए बेहद खास पल है। इस पल को यादगार स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़कर बनाया। मंधाना इस फिफ्टी के साथ इतिहास रचने में कामयाब रहीं। वह लॉर्ड्स के मैदान पर बतौर महिला क्रिकेटर टेस्ट फिफ्टी जड़ने वाली पहली क्रिकेटर बनी। हालांकि वह शतक भी जड़ सकती थी, मगर 83 के निजी स्कोर पर आउट हो गई। उन्होंने अपनी इस पारी में 108 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाया।

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने भी ठोकी फिफ्टी
स्मृति मंधाना के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहीं। हरमन ने 121 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे। वहीं दीप्ति ने इतने ही चौकों की मदद से 87 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इन तीनों ही बैटर्स को अच्छी शुरुआत मिली, मगर कोई भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा।

भारत ने पहली पारी में बनाए 285 रन
स्मृति मंना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की फिफ्टी के दम पर भारत पहली पारी में 285 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहा। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के सामने जल्द सरेंडर कर दिया, जिस वजह से इंग्लैंड को पहले ही दिन बैटिंग करने आना पड़ा। भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज मात्र 26 रन ही बटौर पाए।

इंग्लैंड ने खोया एक विकेट
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने टैमी ब्यूमोंट के रूप में बड़ा विकेट खो दिया है। क्रांति गौड़ ने उन्हें 2 के निजी स्कोर पर LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। माइया बौशियर और हेथर नाइट दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहीं। इंग्लैंड ने इस दौरान 11 ओवर का सामना किया, जिसमें उन्होंने 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन बनाए। टीम इंडिया के पास अभी भी 264 रनों की बढ़त है।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड प्लेइंग XI
इंग्लैंड- टैमी ब्यूमोंट, माइया बाउचियर, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेट कीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इस्सी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर

इंडिया- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विके

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0