हरियाणा में एंटी नारकोटिक्स टीम पर फायरिंग करने वाला तस्कर संदीप मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jul 31, 2026 - 10:14
 0  5
हरियाणा में एंटी नारकोटिक्स टीम पर फायरिंग करने वाला तस्कर संदीप मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार

कैथल.

वीरवार को शाम के समय गांव फरल के पास गाड़ी में सवार पांच नशा तस्करों और एंटी नारकोटिक्स सेल टीम आमने-सामने हो गई थी। टीम को सूचना मिली थी कि गाड़ी में नशीला पदार्थ है। गांव फरल के पास तस्करों ने पुलिस को गाड़ी को टक्कर मार दी थी।

इसके बाद चार नशा तस्करों अमित, दीपक, विशाल और गुरदीप को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया था। तस्करों से 48.35 ग्राम हेरोइन भी मिली है। एक नशा तस्कर गांव मटौर निवासी संदीप खेतों में फरार हो गया था। पुलिस ने रातभर आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की। रात करीब 11 बजे पूंडरी से फरल नहर के पास बदमाश के साथ एंटी नारकोटिक्स सेल टीम की मुठभेड़ हो गई। आरोपित संदीप ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। एक गोली एएनसी इंचार्ज प्रदीप कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।

जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश संदीप को पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में भी आरोपितों के विरुद्ध पूंडरी थाना में हत्या का प्रयास और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के दूसरे मामले में आरोपित संदीप पर भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि देर रात पूंडरी एरिया में मुठभेड़ के बाद आरोपित संदीप को काबू किया गया है। चार अन्य नशा तस्करों को भी पकड़ लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0